Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
LFW में मनीष मल्होत्रा के लिए शोस्टॉपर बनीं कटरीना कैफ, खूबसूरत लहंगे में किया रैंप वॉक
मुंबई में लैक्मे फैशन वीक 2019 का आगाज हो चुका है। इस इवेंट में कई बॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोग अपनी मौजदूगी दर्ज करवाई। वहीं इस इवेंट के पहले दिन कटरीना कैफ ने फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की शोस्टॉपर बनीं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। कटरीना कैफ ट्रेडिशनल अवतार में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्होंने ब्लैक-गोल्डन कलर का खूबसूरत हैवी हाई-वेस्टेड ब्लैक लहंगा पहना हुआ था। जिसमें गोल्डन धागे से एम्ब्रॉयडरी वर्क किया हुआ था। लहंगे के साथ उन्होंने एक प्लेन डीप नेक चोली पहनी हुई थी।

कटरीना कैफ के मेकअप की बात करें तो इस लुक के साथ न्यूड ग्लोसी लिपस्टिक के साथ, लाइट मेकअप, बोल्ड आईमेकअप के साथ बालों क ओपन किया हुआ था।

कटरीना के इस लुक को हैवी कुंदन नेकलेस, ईयररिंग्स और खूबसूरत सी स्टेटमेंट रिंग जैसी ज्यूलरी से पूरा किया गया थी। सोशल मीडिया में लोगों को कटरीना का ये लुक काफी भी आ रहा है।

कटरीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार सलमान खान की फिल्म 'भारत' में नजर आईं थी। अब वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाली हैं।



Click it and Unblock the Notifications
