Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ग्रीन और ब्लैक आउटफिट में नए मैटरनिटी फैशन गोल्स सेट कर रही हैं लिसा हेडन
प्रेगनेंसी को फैशनेबल बनाना बॉलीवुड में एक नया ट्रेंड बन गया है, हालांकि इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि यह उतना ही चुनौतीपूर्ण भी है। जबकि सुंदर मैक्सी ड्रेस और मिनी ड्रेस परफेक्ट मैटरनिटी वियर माने जाते हैं, लेकिन बेहद स्टाइल और ग्रेस के साथ उन्हें कैरी करना इतना भी आसान नहीं है। लेकिन करीना कपूर खान, अनुष्का शर्मा और लिसा हेडन जैसी कुछ एक्ट्रेस के लिए यह बेहद आसान है। सभी मानदंडों को तोड़ते हुए, वह प्रेग्नेंसी फैशन गोल्स को एक और नए लेवल पर ले गईं, साथ ही उनके मैटरनिटी स्टाइलिश आउटफिट सुर्खियां बनें। इन दिनों लिसा हेडन भी अपने मैटरनिटी फैशन को फ्लॉन्ट कर रही हैं।

हालांकि, मॉडल-अभिनेत्री लिसा हेडन, जो तीसरी बार गर्भवती हैं, उनके लिए मैटरनिटी फैशन को सही ढंग से कैरी करना कभी-कभी काफी चुनौतीपूर्ण होता है। हालांकि वह भी सभी प्रेग्नेंट लेडीज के लिए कुछ मैटरनिटी गोल्स सेट करती रहती हैं। अपने इंस्टाग्राम की लेटेस्ट तस्वीरों में, लीजा को दो मैटरनिटी आउटफिट में देखा गया, जिसमें वह यकीनन बेहद स्टनिंग नजर आ रही थीं। एक में उन्होंने निटेड ग्रीन कलर का आउटफिट पहना था, जबकि दूसरी ड्रेस एक काले रंग की टेन्ट ड्रेस थी। तो, आइए हम उनके इन दोनों आउटफिट्स पर एक नज़र डालें और इसे मैटरनिटी फैशन गोल्स के लिए डिकोड करें।

एक ग्रीन निटेड में ड्रेस लिसा हेडन
लिसा हेडन को उनके बेटे लियो को ले जाते हुए एक ग्रीन ड्रेस में देखा गया। यह एक फुल-स्लीव स्वीटहार्ट-नेकलाइन ड्रेस थी, जिसे सटल पिनस्ट्रिप्ड पैटर्न द्वारा हाईलाइट किया गया था। ऐ दिल है मुश्किल एक्ट्रेस ने अपने हेयर्स को मिडिल पार्टिंग ओपन लुक दिया। वहीं अपने इस लुक को उन्होंने एसेसरीज फ्री रखा। वहीं मेकअप में लिसा ने फिल्ड ब्रो, कोहल आईज, शिमर आईशैडो और लाइट पिंक लिप शेड से अपने लुक को कंप्लीट किया। इस लाइट मेकअप लुक में लिसा बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।

एक ब्लैक टेंट ड्रेस में लिसा हेडन
इस लुक में लिसा हेडन ने एक स्ट्रैपी ब्लैक बैकलेस मिनी ड्रेस पहनी थी। ड्रेस का ऊपरी हिस्सा वेल-फिटेड था, जबकि बॉटम को लूज और फ्लोई स्कर्ट लुक दिया गया था, जो ना सिर्फ उनके लुक को अधिक कंफर्ट बना रहा था, बल्कि इसमें वह बेहद स्टाइलिश भी नजर आ रही थीं। हाउसफुल 3 की अभिनेत्री ने इस लुक में अपने हेयर्स को क्लासिक बन लुक दिया। वहीं मेकअप में लिसा ने ब्लैक आईलाइनर, कोल्ड आईज, हाइलाइटेड चीकबोन्स और पिंक लिप शेड को अप्लाई किया।
तो, आप लिसा हेडन के इन मैटरनिटी लुक्स के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
