Latest Updates
-
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
करीना के बाद लीजा कर रही है मदरहुड को एंजॉय, ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए शेयर की Photo
ब्रेस्टफीडिंग वीक के दौरान लीजा ने ये फोटो एक खास मैसेज के साथ शेयर की है।
फिल्म 'क्वीन' से लाइमलाइट में आई एक्ट्रेस लीजा हेडन ने इंस्टाग्राम में एक फोटो अपलोड करके सोशल मीडिया में सारी अटेंशन अपनी तरफ कर ली है।
अपनी प्रेग्नेंसी की समय टू पीस में अपना बेबी बंप दिखाने के बाद लीजा ने बेटे जैक को ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए कि फोटो इंस्टाग्राम में शेयर की है। ये फोटो शेयर करते ही आग की तरह वायरल हो गई, दरअसल ब्रेस्टफीडिंग वीक के दौरान लीजा ने ये फोटो एक खास मैसेज के साथ शेयर की है, आइए जानते है इस बारे में।

ब्रेस्टफीडिंग के लिए जागरुक करने के लिए
इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही लीजा उन सेलिब्रिटिज की लिस्ट में शामिल हो गई है जिन्होंने ब्रेस्टफीडिंग वीक मनाया है, बता दें कि इस साल 25वां ब्रेस्टफीडिंग वीक मनाया जा रहा है। जेनिफर गार्नर से लेकर मिला कुनीस और बियोंसे तक बहुत सी हॉलीवुड सेलिब्रिटिज ने ब्रेस्टफीडिंग को लेकर अपना समर्थन जताया है। भारत में भी रवीना टंडन से लेकर लारा दत्ता तक ब्रेस्टफीडिंग के फायदों की वकालत करती रहती हैं।


ये दिया मैसेज
लीजा ने लिखा है कि 'बेटे के जन्म के बाद मेरे जीवन में आए बदलाव को लेकर मुझसे सोशल साइट पर ढेरों सवाल किए गए, खासकर मोटापे और फिटनेस को लेकर। यह विश्व स्तनपान सप्ताह है और सही चीज को श्रेय दिए जाने की जरूरत है।'
लीजा ने कहा कि,'वापस शेप में आने के लिए ब्रेस्टफीडिंग ने एक अहम रोल अदा किया है। स्तनपान एक मुश्किल भरा और काफी वक्त लेने वाला काम है लेकिन ये बच्चे के साथ जुड़ने का खूबसूरत तरीका भी है, इससे आपके बच्चे को जरूरी पोषक तत्व भी हासिल होते हैं।'

स्पेशल पल करती है शेयर
मां बनने के बाद से ही लीजा अपने बच्चे के साथ के कई स्पेशल पल सोशल मीडिया पर बांटती नजर आ रही हैं। हाल ही में लीजा ने अपने बच्चे के साथ बेड में सोते हुए और उसे दूध पिलाते हुए फोटो शेयर किये हैं।

प्रेगनेंसी को किया एंजॉय
लीजा हेडन ने इस पहले अपना बेबी बंप दिखाकर सबसे पहले अपनी प्रेग्नेंसी कन्फर्म की थी। इसके बाद बेटे के जन्म से पहले उन्होंने एक मैग्जीन के लिए बेबी बम्प के साथ पोज दिए थे।

सुर्खियों में रही
अपनी शादी से लेकर प्रेग्नेंसी की न्यूज तक लीजा सुर्खियों में बनी रही। इसके बाद चाहे फोटोशूट के लिए बेबी बम्प दिखाना हो या ब्रेस्टफीडिंग की फोटो शेयर करने तक, लीजा अपने मदरहुड को एंजॉय करती हुई दिखी।



Click it and Unblock the Notifications
