Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
नवरात्रि 2022 कलर डे 7: कैटरीना से दीपिका तक इन स्टाइल आइकॉन के ऑरेंज आउटफिट में लगें ग्लैमरस
सप्तमीं नवरात्रि का 7वां दिन है। नवरात्रि रंगों की लिस्ट में नारंगी रंग बहुत ही खास है। ये जीवंत और सुंदर रंग है। नारंगी अक्सर गर्मी, आग और ऊर्जा से जुड़ा होता है। देवी माँ कालरात्रि को नारंगी रंग के साथ मनाया जाता है, और आप अपने घर और पूजा कक्ष को नारंगी फूलों से सजाकर और उस दिन अपने आप को नारंगी रंग से संवार सकती हैं। लोकप्रिय शरारा के साथ अपने एथनिक ड्रेस कलेक्शन को अपडेट कर सकती हैं। इन साड़ी से लेकर शरारा आउटफिट को आप नवरात्रि के बाद शादियों में भी स्टाइल कर सकती हैं। आप स्टाइल डीवाज़ से इंन्सपायर होकर सबसे हॉट एथनिक आउटफिट को पसंद कर सकती हैं।

कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ की तरह आप ऑऱेज साड़ी जिसमें फुल स्लीव ब्लाउज आपको लाइट और एलिगेंट सीक्वेंस प्रदान करेगा। इसके साथ एक्सेसरीज़ पर भी ध्यान देना होगा। ऑऱेज कलर के साथ जानें पर मेकअप भी लाइट ही रखें, क्योंकि नारंगी कलर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि उसका प्रभाव आपके चेहरे पर आता है, कम मेकअप में भी फेस फ्लॉलेस लगता है।

श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर की शिफॉन की साड़ी लुक को आप कॉपी कर सकती हैं। इसके ब्लाउज के डिजाइन की वजह से भी आप लोगों की भरपूर तारीफें पा सकती हैं। केसरिया में रंग कर आप लोगों को अट्रैक्ट करने में पूरी तरह से सफल हो जाएंगी। जब आप इस पर गोल्डन चूडियां और कानों की एक्ससरीज पहन कर सबसे सुंदर लगेंगी।

आलिया भट्ट
आरआरआर फिल्म के प्रमोशन के दैरान फूलों की साड़ी में आलिया भट्ट शानदार लगीं। आलिया ऑरेंज फ्लोरल साड़ी में ऑलिव सीक्विन्ड ब्लाउज़ और ज्वेलरी के मैचिंग इयररिंग्स में स्टनिंग लग रही थीं। इस लुक को आप नवरात्रि के 7वें दिन पूजा में फॉलो कर सकती हैं।

अनन्या पांडे
आप अनन्या पांडे की तरह सप्तमीं को ऑरेंज प्रिंटेड स्कर्ट और केप सेट के साथ जा सकती हैं। इस लुक में आप एथनिक के साथ मॉर्डन लुक को कैरी करेंगी। अनन्या पांडे द्वारा पहनी गई ऑरेंज प्रिंटेड स्कर्ट में आप लोगों की वाह-वाही भरपूर पाएंगी।

श्रद्धा आर्य
कुंडली भाग्य फेम प्रीता के रूप में श्रद्धा आर्य के इस लुक को आप फॉलो कर सकती हैं। सफेद गाउन पर हैवी ऑरेंज दुपट्टा आपको सादगी और परंपरा के साथ पूजा करने में अलग ही उत्साह और आनंद आएगा।

दीपिका पादुकोण
झिलमिलाती ऑरेंज कलर की साड़ी में आप बेइंतेहा खूबसूरत लग सकती हैं, जिस तरह से दीपिका पादुकोण ने इस साड़ी को कैरी किया हुआ है। इस लुक को अपनाने के लिए आप अपने बालों को फ्री छोड़ दें। साथ ही कानों की एक्ससरीज पर खासा ध्यान दें। लाइट मेकअप के साथ अपने लुक को कंपलीट करें। (All Images- Pinterest )



Click it and Unblock the Notifications
