Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
प्रिंटिड ब्लू सूट में दिया मिर्जा का जवाब नहीं
दिया मिर्जा बेहद खूबसूरत हैं और वह जो भी पहनती हैं, उसमें वह चार चांद लगा देती हैं। हमें भूलना चाहिये कि दिया मिर्जा मिस एशिया पैसिफिक भी रह चुकी हैं।
जब बात इनके फैशन च्वाइस की आती है तो दिया बड़ी बड़ी हिरोइनों को मात देती हुई नज़र आती हैं। हालही में हमने दिया को एक प्रिंटिड ब्लू सूट में देखा जिसमें वह पूरी की पूरी राजकुमारी लग रही थीं।

यह प्रिंटिड सूट जानी मानी डिजाइनर अनीता डोंगरे दृारा डिजाइन किया गया था। आपको बता दें कि अनीता अपने ब्राइडल कलेक्शन और बेहद खूबसूरत इम्ब्रॉयड्री के लिये फेमस हैं।
दिया ने इस सूट को अनीता डोंगरे के एपिक लव नामक कलेक्शन में से चुना था। इस कलेक्शन को लास्ट वीकेंड Couture Week 2016 के रैंप पर पेश किया गया था।

प्रिंटिड रॉ सिल्क सूट पर गोटापट्टी का काम किया गया था। हमें सूट पर ट्रेडिशनल इंडियन प्रिंट काफी पसंद आया। यह स्लीवलेस सूट वाइड लेग पैंट और शिफॉन दुपट्टे के साथ मैच किया गया था।
सूट के साथ दिया ने आभूषणों पर भी काफी ध्यान दिया। उन्होंने कानों में ऑक्सीडाइज़ झुमके और हैंडकफ पहना हुआ था, जो कि आम्रपाली ज्वेल्स से था। हमें दिया का हेयरस्टाइल भी
बेहद पसंद आया। दिया की स्टाइलिश ने उन पर काफी महनत की जो कि साफ दिखाई दे रही है। आपका क्या ख्याल है इस बारे में हमें जरुर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications