Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
कुर्ता सेट में दिखेंगी खूबसूरत, बस पहनें माहिरा खान और सनम सईद की तरह
माहिरा खान और सनम सईद ने हाल ही में अपने लेटेस्ट आउटफिट्स के साथ कुर्ता फैशन को बढ़ाने के लिए हमें इंस्पायर किया। दोनों अभिनेत्रियों ने हमें लुक के साथ समर के ट्रेडिशनल आउटफिट के आईडियाज दिए। यह आउटफिट ना सिर्फ आपको एक एलीगेंट लुक देंगे, बल्कि गर्मी को मात देने में भी आपकी मदद कर सकते हैं। इसलिए, यदि आप हल्के हरे रंग के कुर्ता सेट में इनवेस्ट करना चाह रही हैं तो ऐसे में आप यह अवश्य पढ़ें। हमने फैशन इंस्पिरेशन के लिए माहिरा खान और सनम सईद के इन आउटफिट्स को डिकोड किया है-
माहिरा खान का कुर्ता सेट

हमसफर एक्ट्रेस ने फ्लोरल कुर्ता सेट पहना था और इसमें वह यकीनन बेहद ही ब्यूटीफुल नजर आ रही थीं। माहिरा खान के इस एथनिक फ्लोरल प्रिंट सूट में उन्होंने स्प्रिंग फैशन के नए गोल्स को सेट किया। उनके राउंड नेक वाले और फुल स्लीव्स कुर्ते और सलवार सूट पर ऑरेंज और पिंक कलर बेहद ही खूबसूरती से उभरकर नजर आ रहे थे। जबकि सूट का बेस कलर बेज था। उन्होनें अपने इस आउटफिअ के साथ शीयर दुपट्टे को कैरी किया, जिसका व्हाइट बॉर्डर था। माहिरा ने अपने लुक को इयररिंग्स के साथ एक्सेसराइज़ किया और उनका मेकअप पिंक टोन के साथ खूबसूरती से किया गया। वहीं मिडिल पार्टेड हेयरडू ने उनका लुक को कंप्लीट किया।

सनम सईद का कुर्ता सेट
द केक एक्ट्रेस, सनम सईद ने ग्रीन और आइवरी कलर के कुर्ता सेट को पहना, जो लेबल इमान से आया था। उनके कुर्ता सेट पर हैंड ब्लॉक प्रिंट्स उसे बेहद खूबसूरत बना रहा था। इसके अलावा, कुर्ता पर शिफली और गोटा डिटेलिंग भी की गई थी। स्लीव्स पर नेट डिटेलिंग एक डिफरेंट टच दे रही थी और उसने अपने कुर्ते को मैचिंग प्लाज़ो पैंट के साथ पेयर किया। सनम ने अपने आउटफिट को आइवरी फ्लैट सैंडल के साथ पेयर किया मेकअप को पिंक टोन से हाईलाइट किया। साइड पार्टेड ओपन हेयर ने उनके लुक को और भी खास बनाया। तो किस डीवा का कुर्ता सेट लुक आपको सबसे ज्यादा पसंद आया? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
