Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
गोल्डन गाउन पहनकर 47 की उम्र में भी 24 साल की लग रही हैं मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश डीवा में से एक है। अपने स्टाइल को बेहतरीन तरीके से किस तरह फ्लॉन्ट किया जाता है, यह कोई मलाइका से सीखे। खासतौर से, रेड कार्पेट व इवेंट्स के लिए अपने ग्लैम लुक को दिखाने से कभी नहीं कतराती हैं। हाल ही में, मलाइका ने एक इवेंट में रेड कार्पेट पर कदम रखा और हर बार की तरह इस बार भी मलाइका का लुक बस देखते ही बन रहा है। उन्होंने फ्लोर-स्वीपिंग गाउन में खुद को स्टाइल किया था और इस गाउन के नेकएरिया में शीयर पैनलिंग उनके लुक बेहद ब्यूटीफुल बना रही थी। तो चलिए देखते हैं कैसा था

मलाइका अरोड़ा का यह गाउन लुक-
मलाइका अरोड़ा इवेंट के लिए गोल्ड कलर गाउन को कैरी किया, जिसमें वह किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थीं। इस गाउन में शीयर नेकलाइन और गोल्ड पैनल डिटेलिंग बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। उनके इस फिट-एंड-फ्लेयर गाउन में एक थाई हाई स्लिट था। यह साइड स्लिट लॉन्ग, फ्लोर लेंथ स्वीपिंग ट्रेन की तरह था, जो उनके लुक को एक रॉयल वाइब्स दे रहा था।

वहीं, मलाइका ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए स्टेटमेंट ईयररिंग्स को कैरी किया। उन्होंने हेयर्स को मिडिल पार्टिंग ओपन लुक दिया और बालों के साइड्स में पिन लगाया, जो उनके एक यंगर व क्यूट लुक दे रहा है। इसके अलावा, उन्होंने एक एमरेल्ड क्लच अपने हाथों में कैरी किया था।
वहीं, मलाइका का मेकअप भी बेहद ही ब्यूटीफुल था। उन्होंने एक फ्लॉलेस बेस के साथ फिल्ड ब्रो, हाइलाइट किए गए चीकबोन्स और ब्राउन लिप्स लुक रखा था, जो इस गाउन के साथ उनके लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहे थे।तो आपको मलाइका अरोड़ा का यह लेटेस्ट रेड कार्पेट लुक कैसा लगा? नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
