Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस में बेहद ब्यूटीफुल लग रही हैं मलाइका, खरीद सकती हैं आप भी
मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री में दो चीजों के लिए खासतौर पर जानी जाती हैं। पहला उनकी फिटनेस व ब्यूटी व दूसरा उनका स्टाइल। उनका फैशन सेंस बेहद गजब का है। फिर चाहे बात उनके जिम लुक की हो या फिर रेड कार्पेट की, वह हमेशा खुद को बेहद अच्छी तरह कैरी करती हैं। इतना ही नहीं, उनके केजुअल लुक आउटफिट भी बेहद कंफर्टेबल और स्टाइलिश होते हैं। ऐसा ही कुछ हाल में देखने को मिला, जब उन्होंने नेचर इंस्पायर्ड ग्रीन प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस को अपने लुक का हिस्सा बनाया। तो चलिए देखते हैं कैसा था मलाइका का लेटेस्ट लुक-

मलाइका ने अपने इस लुक के ग्रीन प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस को कैरी किया, जिसका प्रिंट नेचर इंस्पायर्ड था। इसमें मलाइका का इको-फ्रेंडली वाइव्स साफतौर पर नजर आ रहा था। मलाइका अरोड़ा की यह स्लीवलेस राउंड वाली रफल्ड नेकलाइन ग्रीन मैक्सी ड्रेस लेबल डंडेलियन से आई थी। उनकी फ़्लेयर और कम्फर्ट मिडी ड्रेस में येलो एनिमल प्रिंट्स और ग्रीन लीव्स पैटर्न को बेहद ही खूबसूरती के साथ उकेरा गया था। इसमें येलो डॉटेड प्रिंट के साथ ब्लॉक पैटर्न भी था। मलाइका की एंकल लेंथ प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस में ब्लू ब्रेडेड क्रॉप स्ट्रैप्स लुक इसे और भी स्टाइलिश टच दे रहा था। मलाइका के इस लुक की सबसे खास बात यह थी कि उनका लुक जितना कंफर्टेबल है, उतना ही स्टाइलिश और अफोर्डेबल भी। उनकी इस आउटफिट की कीमत महज 4950 रूपए है। इसलिए इसे कैरी करना आपके लिए भी बेहद आसान है।

मलाइका ने अपने लुक को एसेसराइज करने के लिए ईयररिंग्स और ब्लैक रिस्ट बैंड को कैरी किया। उनके नेल्स पर लाइट पिंक नेल पेंट उनके लुक को और भी खास बना रहा था। वहीं अगर बात मेकअप की हो तो इसके साथ मलाइका ने नो मेकअप लुक ही अपनाया। उन्होंने चीक्स पर लाइट पिंक ब्लश अप्लाई किया और लिप्स पर पिंक टिंट वाले लिप बाम को यूज किया। उनका यह नेचुरल मेकअप लुक डे टाइम के लिए एकदम परफेक्ट है। वहीं हेयर्स को उन्होंने मिडिल पार्टिंग ओपन लुक ही दिया।आपको मलाइका का यह नेचर इंस्पायर्ड मैक्सी ड्रेस लुक आपको कैसा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications