Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
मलाइका अरोड़ा ने गोल्डन लहंगे में कराया फोटोशूट, देखें ग्लैमरस लुक
बॉलीवुड सुपरमॉडल मलाइका अरोड़ा अपने सिजलिंग लुक और फैशनेबल अंदाज के लिए जानी जाती हैं। मलाइका अरोड़ा भले ही फिल्मों में काम नहीं करती हैं लेकिन अपने स्टनिंग लुक और ड्रेसिंग सेंस के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा ऑन स्क्रीन से लेकर ऑफ स्क्रीन तक अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने फोटोशूट करवाया है। उनके लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा हैं। फोटो में मलाइका अरोड़ा गोल्डन लहंगे पहने नजर आ रही हैं।

मलाइका अरोड़ा आउटफिट
मलाइका अरोड़ा ने गोल्डन लहंगे में अपनी ग्लैमरस फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। मलाइका अरोड़ा गोल्डन लहंगे में जल्द ही इंडियाज बेस्ट डांसर के शो में नजर आएंगी। उनका ये खूबसूरत आउटफिट तरुण तिहलानी ने डिजाइन किया है। गोल्डन लहंगे के साथ मलाइका अरोड़ा ने वन शोल्डर चोली कैरी की हुई है। उनका ये लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है। मलाइका अरोड़ा ने इस आउटफिट के साथ हैवी चौकर नेकलेस कैरी किया हुआ है। इसके साथ उन्होंने मल्टीलेयर ऑरेंज मोती वाला लॉन्ग नेकलेस भी कैरी किया हुआ हैं। आप भी शादी में कुछ डिफरेंट लुक चाहती है तो मलाइका अरोड़ा के इस आउटफिट को कैरी कर सकती हैं।

मलाइका अरोड़ा मेकअप
मलाइका अरोड़ा के मेकअप की बात करें तो उन्होंने चेहरे पर परफेक्ट फाउंडेशन और कंसीलर का बेस बनाया हुआ है। उन्होंने चेहरे पर हाइलाइटर लगाया हुआ है। उन्होंने स्मोकि रेड शिमरी आईशैडो लगाया हुआ है। उन्होंने अपने मेकअप कंप्लीट करने के लिए पिंक लिपस्टिक लगाई हुई है। खुले बालों में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

मलाइका अरोड़ा इड़ियाज बेस्ट डांसर शो
मलाइका अरोड़ा कुछ दिन पहले कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गई थी। इस वजह से उन्होंने इंडियाज बेस्ट डांस शो से जज की भूमिका को छोड़ दिया था। मलाइका की जगह नोरा फतेही ने जज की भूमिका निभाई थी, वहीं अब मलाइका अरोड़ा ठीक हो चुकी है। एक बार फिर वह इंडियाज बेस्ट डांस शो में अपने ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आने वाली हैं।



Click it and Unblock the Notifications
