Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मलाइका अरोड़ा की तरह खुद को वर्कआउट के दौरान करें रेडी
जिस तरह से अब फैशन इंडस्ट्री में एयरपोर्ट लुक को तवज्जो दी जाने लगी है, ठीक उसी तरह जिम लुक का चलन भी काफी बढ़ गया है। और जो एक्ट्रेस पूरी तरह से इसे एक्सेप्ट कर रही हैं वो हैं मलाइका अरोड़ा। वह बॉलीवुड की सबसे फिट हस्तियों में से एक हैं और वह अक्सर अपनी फिटनेस ही नहीं, बल्कि जिम लुक से भी सबको हैरान कर देती हैं। दिवा को अक्सर अपने परफेक्ट वर्कआउट आउटफिट्स में स्पॉट किया जाता है। ऐसे में अगर आप अपेन वर्कआउट फैशन वॉर्डरोब को अपडेट करने के बारे में सोच रही हैं तो ऐसे में मलाइका अरोड़ा के आउटफिट्स से आईडियाज लेना अच्छा विचार हो सकता है। तो चलिए आज हम आपको मलाइका अरोड़ा के चार जिम लुक्स के बारे में आपको बता रहे हैं, जिन्हें पहनक आप कभी भी बेहद आसानी से रॉक कर सकती हैं। तो चलिए देखते हैं मलाइका अरोड़ा के जिम लुक्स-

एक ब्रैलेट और योगा पैंट में मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा ने इस लुक में एक स्लीवलेस गहरे राउंड-नेक ब्लू ब्रैलेट टॉप को पहना। जिसके साथ उन्होंने हाई-वेस्ट स्लिम फिट सेम कलर योगा पैंट के साथ टीम किया। पैंट में काले और सफेद प्रिंट थे, जो साइड में और घुटने में नजर आ रहे थे। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक जोड़ी सफेद स्पोर्ट्स शूज को पेयर किया। मलाइका ने लुक को कंप्लीट करने के लिए हेयर्स में क्राउन एरिया से बाल लेकर हाफ बन बनाया और बाकी हेयर्स को ऐसे ही वेव्स लुक में ओपन रखा। वहीं मेकअप में कोहल आईज, र्हालाइटेड चीकबोन्स अऔर पिंक लिप शेड ने उनके लुक को और भी खास बनाया।

एक नॉटेड टॉप और जॉगर्स में मलाइका अरोड़ा
इस लुक में मलाइका अरोड़ा ने हाफ स्लीव्स क्रू-नेक व्हाइट क्रॉप नॉटेड टॉप पहना था, जिस पर रेड और ब्लू कलर के प्रिंट्स बेहद खास लग रहे थे। मलाइका ने इस क्रॉप टॉप के साथ ब्लैक जॉगर्स को पेयर किया, जिस पर ब्रांड रीबॉक के नाम के साथ एक गुलाबी पैच दिखाई दिया। दिवा ने अपने लुक को आईस ब्लू कलर के शूज के साथ कंप्लीट किया और अपने नेल्स पर उन्होंने व्हाइट नेल पेंट किया। मलाइका ने अपने ट्रेस को पोनीटेल लुक दिया। फिल्ड ब्रो, कोल्ड आईज, हाईलाइटेड चीकबोन्स और पिंक लिप शेड से अपने लुक को कंप्लीट किया।

ब्रैलेट एंड शॉर्ट्स में मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोरा ने एक स्लीवलेस प्लेन-नेकलाइन लाइट-ब्लू हेटेड ब्रैलेट टॉप पहना था, जिस पर व्हाइट प्रिंट्स बेहद ही खूबसूरत बना रहा था। उन्होंने इसे प्रिंटेड शॉर्ट्स से मैच किया और व्हाइट स्पोर्ट्स शूज़ के साथ अपना लुक पूरा किया। अभिनेत्री ने अपने ट्रेस को एक पोनीटेल लुक दिया और फिल्ड ब्रो, कोहल आईज और पिंक लिप शेड से अपने लुक को और भी खास गनाया।

एक स्पेगेटी टॉप और शॉर्ट्स में मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा ने एक स्लीवलेस राउंड-कॉलर ब्लू स्पेगेटी टॉप पहना और उन्होंने इसे प्रिंटेड शॉर्ट्स के साथ टीम किया। उसने सफेद स्पोर्ट शूज़ के साथ अपने लुक को पूरा किया और अपने हेयर्स को एक क्लासिक पोनीटेल लुक दिया। फिटनेस के प्रति उत्साही एक्ट्रेस ने इस लुक में मेकअप को मिनिमल ही रखा और लिप्स पर पिंक लिप शेड अप्लाई किया।
तो, आप मलाइका अरोड़ा के इन जिम लुक के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
