Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ब्लू शिमरिंग साड़ी और रेड सीक्वेंस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं मलाइका अरोड़ा
यह कहने की जरूरत नहीं है कि मलाइका अरोड़ा जो भी पहनती हैं, उसमें बेमिसाल नजर आती हैं, फिर चाहे वह केजुअल जिम वियर हो या रेड कार्पेट परफेक्ट ड्रेस। हालांकि, जब से वह डांस रियलिटी शो सुपर डांसर को जज कर रही हैं, तब से वह अपना ग्लैमरस लुक दिखा रही हैं। हाल ही के दो एपिसोड के लिए, उन्होंने नीले रंग की शिमरिंग साड़ी और रेड कलर की सीक्वेंस ड्रेस को चुना और अपने स्पार्कलिंग साइट को सबको दिखाया। दिवा दोनों ही आउटफिट्स में शानदार लग रही थीं और उसने हर किसी को आश्चर्यचकित कर दिया। तो, आइए हम उनके दोनों आउटफिट्स पर करीब से नज़र डालें और जानें कि वह दोनों लुक्स में कैसी नजर आ रही हैं-

ब्लू कलर की सीक्वेंस साड़ी में मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा ने इस लुक में ब्लू सीक्वेंस साड़ी पहनी थी, जिसे मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। उसकी साड़ी पर व्हाइट लीफ प्रिंट्स, डॉट्स और थिन मेटल स्ट्राइप्स थीं। मलाइका के इस लुक को मोहित राय द्वारा स्टाइल किया गया। उन्होंने अपनी साड़ी के पल्लू को एक क्लासिक स्टाइल में ड्रेप किया और इसे मैचिंग पैटर्न वाले स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया। दिवा ने अपने लुक को जिमी चू हील्स की एक सैंडल्स के साथ कंप्लीट किया और अपने लुक को स्टोन-स्टडिड सिल्वर-टोन्ड इयररिंग्स, एक खूबसूरत नेकपीस, और जूलरी लेबल की अंगूठी के साथ एक्सेसराइज़ किया। मलाइका ने अपने साइड-पार्टेड सॉफ्ट कर्ल्ड को ओपन किया। मेकअप में मलाइका ने पॉइंटेड ब्रो, कोहल्ड आईज़, गोल्डन आई शैडो, सॉफ्ट ब्लश और मैट मैरून लिपस्टिक के साथ अपने लुक को उभारा।

रेड कलर सीक्वेंस ड्रेस में मलाइका अरोड़ा
इस लुक में मलाइका अरोड़ा ने एक शीयर स्लीव पफेड-शोल्डर रेड सीक्वेंस ड्रेस पहनी थी, जो एटेलियर ज़ुहरा लेबल से आई थी। उनकी बॉडीकॉन मिडी ड्रेस पर हैवी स्टोन वर्क और क्रिस्टल-डिटेलिंग की गई थी, जिससे आउटफिट देखने में बेहद स्टाइलिश लग रहा था। मलाइका अरोड़ा के इस लुक को मोहित राय द्वारा स्टाइल किया गया। उन्होंने अपनी पार्टी-परफेक्ट ड्रेस को हैवी सीक्वेंस सिल्वर और पर्पल हाई हील्स के साथ पेयर किया जो कि क्रिश्चियन लुबोटिन से आई थी। वहीं, अयाना लेबल के सिल्वर-टोन्ड स्टड्स ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। अभिनेत्री ने अपने हेयर्स को हाई पोनीटेल लुक दिया और स्टाइलिश फिनिशिंग लुक देने के लिए लेंथ को कर्ल किया। प्वाइंटेड ब्रो, गोल्डन आई शैडो, ब्लैक आईलाइनर, मस्कारा, सॉफ्ट ब्लश और ग्लॉसी पिंक लिप शेड ने उनके लुक को और भी खास बना दिया।



Click it and Unblock the Notifications
