Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
रेड कारपेट हो या जिम हर लुक में मात देती हैं मलाइका अरोड़ा, देखें स्टाइलिश वर्कआउट लुक
मलाइका अरोड़ा बी टाउन की फिटनेस क्वीन के तौर पर जानी जाती हैं। 46 साल की उम्र मलाइका अपनी फिटनेस से यंग एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं। मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं। साथ ही अपने फैंस को फिट रहने की सलाह देती हैं। मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के साथ साथ अपने फैशनेबल लुक और स्टाइलिश अवतार के लिए भी जानी जाती हैं।

अक्सर इंटरनेट पर मलाइका अरोड़ा का कमाल का फैशन सेंस इंटरनेट पर वायरल रहता हैं। मलाइका अरोड़ा वर्कआउट करते समय भी अपने आउटफिट को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। चलिए देखते हैं मलाइका अरोड़ा के वर्कआउट आउटफिट्स जो आपको भी फिट रहने के लिए करेंगे इंस्पायर।

व्हाइट स्पोर्ट्स ब्रा और ग्रीन योगा पैंट्स में मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा रेड कारपेट से लेकर जिम जाने तक स्टाइलिश लुक में नजर आती हैं। मलाइका अरोड़ा किसी भी आउटफिट को बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में कैरी करती हैं। उनके इस आउटफिट को ही देखें उन्होंने व्हाइट स्पोर्ट्स ब्रा को ग्रीन कलर के योगा पैंट्स के साथ पहना हुआ हैं। उन्होने व्हाइट कलर की जैकेट और व्हाइट कलर के स्नीकर्स पहने हुए हैं। मलाइका अरोड़ा के इस कुल लुक को आप भी कैरी कर सकती हैं।

टैंक टॉप और ग्रो जॉगर्स में मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा बी टाउन में अपने खास ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं। अक्सर इंटरनेट पर मलाइका अरोड़ा का स्टाइलिश लुक वायरल रहता हैं। मलाइका अरोड़ा के इस आउटफिट लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट टैंक टॉप और ग्रे ओवरसाइज जॉगर्स व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए हैं। मलाइका अरोड़ा के इस लुक को आप भी जिम के लिए अपना सकती हैं।

लाइट ब्राउन जिम आउटफिट में मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा के जिम लुक की बात करें तो वह डिफरेंट डिफरेंट जिम आउटफिट में नजर आती है। उनके इस लुक की बात करें तो उन्होंने लाइट ब्राउन कलर का जिम आउटफिट पहना हुआ हैं। मलाइका अरोड़ा इस जिम आउटफिट में गजब की बोल्ड लग रही हैं। आप भी मलाइका अरोड़ा के इस आउटफिट को फॉलो कर सकती हैं।

स्पोर्ट्स ब्रा और जॉगर्स में मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा अक्सर वर्कआउट के दौरान स्टाइलिश जिम आउटफिट में नजर आती हैं। उनके इस लुक की बात करें तो उन्होंने स्पोर्ट्स ब्रा और जॉगर्स पहने हुए हैं। अपने लुक के कंप्लीट करने के लिए उन्होंने स्नीकर्स पहने हैं। आप भी मलाइका के इस जिम आउटफिट को फॉलो कर सकती हैं।

हाई वेस्ट योगा पैंट्स में मलाइका अरोड़ा
वर्कआउट के लिए कम्फर्टेबल आउटफिट सबसे बेस्ट होते है। वर्कआउट करते समय वेल फिटेड ब्रा सबसे कम्फर्टेबल होता है। इससे वर्कआउट करना आसान हो जाता है। साथ ही हाई वेस्ट योगा पैंट्स पहनकर आप आसानी से वर्कआउट कर सकते हैं। इस आउटफिट में आकर्षक दिखने के लिए आप पोनीटेल बना सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications