Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
मालविका मोहनन की तरह प्रिंटेड को-आर्ड सेट पहनकर दिखें गार्जियस
तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस मालविका मोहनन जल्द ही फिल्म मास्टर में नजर आने वाली हैं। इन दिनों मालविका अपनी आने वाली तमिल फिल्म मास्टर के प्रमोशन में जुटी हैं। हाल ही में फिल्म प्रमोशन के दौरान मालविका ने paisley प्रिंटेड को-आर्ड सेट को कैरी किया, जिसमें उनका लुक बेहद ही एलीगेंट और गार्जियस लग रहा था। यह को-आर्ड सेट देखने में जितना ब्यूटीफुल है, उतना ही अफोर्डेबल भी है। इस को-आर्ड सेट की कीमत लगभग 12000 रूपए है। अगर आप भी मालविका मोहनन की तरह स्टाइलिश और ब्यूटीफुल दिखना चाहती हैं तो उनकी तरह यह को-आर्ड सेट पहन सकती हैं। तो चलिए देखते हैं कैसा था

मालविका का यह लुक-
मालविका मोहनन ने सफ़ेद को-ऑर्ड सेट स्पोर्ट किया, जो लेबल किन्ड्रेड से आया था। उनके इस को-आर्ड सेट में ब्राउन ह्यूड पार्सले प्रिंट लुक को और भी ज्यादा एन्हॉन्स कर रहा था। इस को-आर्ड सेट शर्ट में क्वाटर स्लीव्स और बटन को यूज किया गया। हालांकि मालविका ने बटन को ओपन ही रखा और शर्ट में एंड्स से नॉट को बांधा। मालविका ने अपनी शर्ट को ऑफ व्हाइट लेस ब्रैलेट के साथ लेयर किया। एक्ट्रेस के इस लुक को प्रणिता शेट्टी द्वारा स्टाइल किया गया। मास्टर एक्ट्रेस ने अपने इस प्रिंटेड शर्ट के साथ मैचिंग शार्ट्स को स्टाइल किया। मालविका ने अपने लुक को सफ़ेद हील्स के साथ पूरा किया और अपने लुक को गोल्ड-टोन्ड ईयररिंग्स, एक चेन नेक पीस और गोल्ड-टोन्ड रिस्ट वॉच के साथ एक्सेसराइज़ किया।
वहीं मेकअप फ्रंट पर, मालविका मोहनन ने मिमिमल फाउंडेशन और कंसीलर के अलाव अपने टी-जोन को हाईलाइट किया। वहीं आई मेकअप में उन्होंने गोल्डन आईशैडो के साथ मस्कारा और स्मज काजल लगाया। वहीं चीक्स पर उन्होंने लाइट पिंक ब्लश लगाया और लिप्स को पिंक लिपशेड दिया। मालविका ने अपने ओवरऑल मेकअप लुक को मैट लुक दिया। वहीं हेयर्स में उन्होंने मिडिल पार्टिंग लूज वेव्स लुक रखा। आपको मालविका मोहनन का यह लेटेस्ट लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
