Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Met Gala 2019: आफ्टर पार्टी में दीपिका ने चुराया फैंस का दिल, विंटेज मैक्सी में आई नजर
दीपिका इन दिनों मेट गाला के लिए न्यूयॉर्क में हैं। सोमवार को हुए मेट गाला इवेंट में दीपिका ने बार्बी लुक से फैंस का दिल जीत लिया। दीपिका इस इवेंट में यहां पिंक कलर की स्ट्रैपलेस गाउन में नजर आईं थीं, उनका ये बार्बी अवतार काफी खूबसूरत था। जैक पोजन के इस आउटफिट को दीपिका के लिए डिजाइन किया था। मेट गाला के तुरंत बाद दीपिका पादुकोण आफ्टर पार्टी में नजर आईं और एक बार फिर उन्होंने अपने खूबसूरत अंदाज से अपने फैंस का दिल जीत लिया। इसमें भी दीपिका ने जैक पोजन द्वारा डिजाइन की गई विंटेज येलो मैक्सी ड्रेस पहनी हुई नजर आई, जिसे उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट ओवरकोट और ब्लू ईयररिंग्स के साथ कैरी किया। इस ड्रेस के साथ दीपिका ने स्ट्रैपी हील्स पहनी और व्हाइट मिनी टोट बैग कैरी किया। दीपिका ने अपनी ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ- साथ अपनी खूबसूरती और स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। दीपिका इन दिनों मेट गाला के लिए न्यूयॉर्क में हैं। 6 मई को दीपिका मेट गाला में शामिल हुईं और अपने खूबसूरत स्टाइल से उन्होंने फैंस का दिल भी जीत लिया। दीपिका यहां पिंक कलर की स्ट्रैपलेस गाउन में नजर आईं थीं, उनका ये बार्बी अवतार काफी खूबसूरत था। जैक पोजन के इस आउटफिट में दीपिका का अंदाज देखने लायक था।
मेट गाला के तुरंत बाद दीपिका पादुकोण इसकी आफ्टर पार्टी में नजर आईं और एक बार फिर उन्होंने अपने खूबसूरत अंदाज से एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीत लिया। इसमें भी दीपिका ने जैक पोजन द्वारा डिजाइन की गई विंटेज येलो मैक्सी ड्रेस पहनी, जिसे उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट कोट और ब्लू ईयररिंग्स के साथ कैरी किया। इस ड्रेस के साथ दीपिका ने स्ट्रैपी हील्स पहनी और व्हाइट मिनी टोट बैग कैरी किया। दीपिका ने अपनी ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।
बात करें दीपिका के मेकअप और हेयरस्टाइल की इस आउटफिट्स के साथ उन्होंने हाई पोनीटेल, न्यूड लिप्स और स्मोकी आईज दीपिका के लुक्स में चार चांद लगा रहे थे। इस पार्टी में दीपिका एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और नीना
नीना डोब्रेव के साथ मस्ती करती हुई नजर आई थी। वहीं दीपिका मेट गाला 2019 के इवेंट में पिंक स्ट्रैपलेस गाउन में नजर आईं थीं। इनका यह गाउन थ्री डी प्रिंटेड पीस को जोड़कर बनाया गया था। फैंस को मेट गाला से ज्यादा आफ्टर पार्टी लुक पसंद आया है।



Click it and Unblock the Notifications
