Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
समर्स वार्डरोब में ड्रेसेस शामिल करने से पहले देखें मीरा, अदिति और मौनी के यह लुक्स
समर्स आते ही हम सभी क्यूट ड्रेसेस पहनना पसंद करती हैं। यह तो मौसम ही होता है अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट करने का। अगर आप भी इस मौसम में कुछ स्टाइलिश ड्रेसेस पहनना चाहती हैं तो बॉलीवुड की स्टाइल डीवा के लुक्स से आईडियाज ले सकती हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत जहां एक पैटर्न ड्रेस में नजर आईं, वहीं अदिति राव हैदरी ने रेड ड्रेस और मौनी रॉय रफल्स ड्रेस को कैरी क्या। तो चलिए इस लेख में हम उनके आउटफिट को डिकोड करें और अपकमिंग सीजन के लिए कुछ फैशन आईडियाज लें-

मौनी रॉय की रफल्ड ड्रेस
मौनी रॉय अपनी रफल्ड ड्रेस में हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही थीं, जो लेबल सोशाई से आई थी । उनकी ड्रेस का फ्रिली एसेंट उसे और भी खास बना रहा था। मौनी के इस लुक को अनुराधा खुराना द्वारा स्टाइल किया गया था। गोल्ड एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को ज्वैलरी फ्री रखा। बिना एसेसरीज के भी मौनी का लुक बेहद ही ब्यूटीफुल लग रहा था। हालांकि, यदि आप एसेसरीज को कैरी करना चाहती हैं, तो इस आउटफिट के साथ जेमस्टोन या पर्ल स्टड कैरी किए जा सकते हैं। वहीं मेकअप में मौनी ने लाइट पिंक लिप शेड और सटल आई मेकअप किया। उन्होंने अपने हेयर्स को ओपन सॉफ्ट कर्ल लुक दिया।

अदिति राव हैदरी की रेड ड्रेस
द गर्ल ऑन द ट्रेन फिल्म की प्रमोशन के दौरान अदिति राव हैदरी रेड ड्रेस में नजर आई। यह रेड ड्रेस अनिकेत सतम के पिंक पोरकिंस लेबल से आई थीं, जिसमें अदिति बहुत सुंदर लग रही था। उनकी आउटफिट में एक पफ स्लीव्स ब्लाउज था, जिसे सामने से नॉटेड व क्रॉप लुक दिया गया था। साथ ही आउटफिट में लाइट पैटर्न उसे और भी ब्यूटीफुल टच दे रहा था। बॉस एक्ट्रेस ने इस आउटफिट के साथ क्लासिक रेड सैंडल्स को पेयर किया। अदिति के इस लुक को सनम रतनसी द्वारा स्टाइल किया गया। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए अदिति ने वरुण रहेजा द्वारा एज़ोतीक से क्लासिक नेकपीस को कैरी किया। वहीं मेकअप में उन्होंने रेड लिप शेड, पिंक चीकबोन्स और लाइट आईमेकअप किया। हेयर्स को उन्होंने ओपन रखने की जगह पोनीटेल लुक दिया।

मीरा राजपूत कपूर की पैटर्न ड्रेस
मीरा राजपूत कपूर ने एक प्यारी सी प्लीटेड और रफल्ड ड्रेस कैरी की, जो पल्लवी सिंघी के लेबल से आई थी। यह एक ड्रेप्ड विंटेज टाइल प्रिंटेड ड्रेस थी, जिसमें पीले और नीले रंग के फ्लोरल एसेंट थे। उनकी आउटफिट में रफल्ड बेल्ट के साथ एसीमेट्रिकल हेम थी। मीरा ने पर्ल स्टड के साथ अपने लुक को और भी ब्यूटीफुल बनाया। वहीं मेकअप में उन्होंने ग्लॉसी पिंक लिप शेड और लाइट आईशैडो अप्लाई किया। साइड पार् टिड पार्टली टाइड हेयर्स से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। मीरा के इस लुक को डेलना नेलसथ द्वारा स्टाइल किया गया था।
तो आपको मीरा राजपूत, मौनी रॉय और अदिति राव हैदरी में से किसका लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
