Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बंधेज टी-शर्ट ड्रेस या ब्रोकेट ब्लेजर, मीरा राजपूत का कौन सा लुक आपको लगा सबसे बेस्ट
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही फिल्मों से दूर रहती हों, लेकिन फिर भी उनका स्टाइल बेहद खास व इंस्पायरिंग होता है। मीरा राजपूत अक्सर अपने फैशन सेंस के कारण न्यू गोल्स सेट करती रहती हैं। हाल ही में मीरा राजपूत वेस्टर्न वियर लुक में नजर आईं। मीरा राजपूत कमाल की लग रही थीं और उनकी स्टाइलिंग डेलना नेलसथ द्वारा की गई थी। तो चलिए देखते हैं कि मीरा राजपूत के यह लेटेस्ट वेस्टर्न वियर लुक्स-

बंधेज टी-शर्ट ड्रेस में मीरा राजपूत
मीरा राजपूत कपूर ने इस लुक में ब्लैक बंधेज टी-शर्ट ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद कमाल की लग रही थी जो कि आप्रो ब्रांड से आई थी। उनकी टाई एंड डाई बंधेज टी-शर्ट रैप ड्रेस में ऑरेंज पैटर्न को बेहद खूबसूरती के साथ उकेरा गया था। यह एक नॉटेड ड्रेस थी जिसमें पर्पल और ब्लैक नेकलाइन लुक दिया गया था। इस आउटफिट में वन साइड थाई स्लिट लुक दिया गया था। इस हाफ स्लीव्स टी-शर्ट ड्रेस के साथ मीरा राजपूत ने भव्या रमेश ज्वैलरी ब्रांड के ऑक्सीडाइज सिल्वर हनी बी ईयररिंग्स को स्टाइल किया। वहीं मेकअप में मीरा ने पिंक लिप शेड और हेयर्स में पोनीटेल लुक कैरी किया।

मीरा राजपूत कपूर की ब्रोकेड ब्लेज़र
अगर आप किसी फॉर्मल ओकेजन के लिए खुद को स्टाइल करना चाहती हैं तो ऐसे में आपको मीरा राजपूत कपूर की इस ब्रोकेड ब्लेज़र आउटफिट से आईडिया लेना चाहिए। उन्होंने ब्रोकेड ब्लेज़र में कॉलर्ड लुक को चुना। इस जैकेट में एनिमल प्रिंट बेहद ही खास लग रहा था। उसके ब्लेज़र को सुकेत धीर ने डिजाइन किया था। इस ब्रोकेट जैकेट के साथ मीरा राजपूत ने ब्लैक टॉप को स्टाइल किया। वहीं एसेसरीज को मीरा राजपूत ने मिनिमल ही रखा। उन्होंने इस जैकेट के साथ स्टड को स्टाइल किया। वहीं मेकअप में मीरा राजपूत ने नेचुरल पिंक लिप शेड, पिंक चीकबोन्स और लाइट आईशैडो को कैरी किया।
आपको मीरा राजपूत कपूर का कौन सा वेस्टर्न वियर लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
