Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
डे टाइम में आउटिंग के लिए परफेक्ट है मौनी रॉय का यह ब्लैक ड्रेस लुक
छोटे परदे से बड़े परदे पर कदम रखने वाली मौनी रॉय की स्टाइलिंग के तरीके में पिछले कुछ वक्त में काफी बदलाव आया है। आज के समय उनकी गिनती बेहद स्टाइलिश एक्ट्रेस में होती हैं। वह सिर्फ पार्टीज या अवॉर्ड फंक्शन में ही अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट करती हुई नजर नहीं आतीं, बल्कि केजुअल्स में भी उनका लुक बेहद स्टाइलिश होता है। हाल ही में भी उनका एक स्टाइलिश लुक देखने को मिला। जब उन्होंने ब्लैक ड्रेस और स्पोर्ट्स शूज में खुद को स्टाइल किया। तो चलिए देखते हैं कैसा था मौनी रॉय का यह लेटेस्ट लुक-

मौनी रॉय को हाल ही में सांताक्रूज़ में ब्लैक ड्रेस में देखा गया और इस आउटफिट में वह काफी इंप्रेसिव लग रही थीं। गोल्ड एक्ट्रेस ने प्लेन फुल स्लीव्स वी नेकलाइन शॉर्ट ब्लैक ड्रेस को कैरी किया था। इस बॉडीकॉन ब्लैक ड्रेस को वन साइड शॉर्ट स्लिट लुक दिया गया था। अपने लुक को स्पोर्टी टच देने के लिए मौनी से इसे सैंडल्स की जगह व्हाइट एंड ब्लैक स्पोर्ट्स शूज के साथ स्टाइल किया। उनका यह केजुअल लुक काफी इंप्रेसिव लग रहा था।
मौनी ने एसेसरीज को मिनिमल ही रखा। उन्होंने में लाइट पेंडेट को कैरी किया। इसके साथ बिग ब्लैक सनग्लासेस को अपने लुक का हिस्सा बनाया। वहीं मेकअप फ्रंट में मौनी ने फाउंडेशन और कंसीलर से बेस बनाया। इसके बाद उन्होंने लिप्स को पिंक लिप शेड दिया। जिसमें उनका लुक नेचुरल और ब्यूटीफुल लग रहा था। आपको मौनी रॉय का यह केजुअल लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
