Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
फैशन आइकॉन नरगिस फाखरी का हर स्टाइल है सबसे खास, महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन है ये दीवा
बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी अपने स्टाइलिश और फैशनेबल लुक के लिए जानी जाती हैं। इंटरनेट पर नरगिस का ग्लैमरस लुक वायरल रहता हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी आज अपना 41 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। नरगिस का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था।

नरगिस जब 7 साल की थी उनके माता पिता का तलाक हो गया था। नगरिस के पिता मोहम्मद फाखरी है जो कि पाकिस्तानी हैं, नरगिस की मां मेरी चेक क्रिश्चयन हैं। नरगिस फाखरी ने अपने आपको काफी फिट रखा हुआ है। कमाल के ड्रेसिंग सेंस और फिटनेस नरगिस फाखरी 20 साल की लगती हैं। चलिए नरगिस फाखरी के जन्मदिन पर देखते हैं उनका स्टाइलिश लुक।

रेड आउटफिट में नरगिस फाखरी
नरगिस फाखरी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म रॉकस्टार से की थी। फिल्म में नरगिस के लुक को काफी पसंद किया गया था। नरगिस के इस आउटफिट की बात करें तो उन्होंने रेड कलर का टॉप पहना हुआ हैं। रेड कलर के टॉप और खुले बालों में नरगिस फाखरी बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। रेड वनपीस के साथ नरगिस ने ब्लैक जैकेट कैरी किया हुआ हैं। उन्होंने बीच की पाटीशन कर बालों को खोला हुआ हैं। डार्क रेड लिपस्टिक में नरगिस फाखरी बहुत ही सुंदर लग रही हैं।

ब्लैक आउटफिट में नरगिस फाखरी
नरगिस फाखरी शुरु से ही मॉडलिंग करना चाहती थी। साल 2005 से उन्होंने मॉडलिंग करना शुरु किया था। नरगिस शुरु से अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती हैं। नरगिस के इस सिजलिंग लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई हैं। ब्लैक शॉर्ट ड्रेस के साथ नरगिस ने डार्क मैरून कलर की लिपस्टिक लगाई हुई हैं। खुले बालों में नरगिस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

मैरुन डीप नेक गाउन में नरगिस फाखरी
नरगिस फाखरी रेड कारपेट पर अपने स्टनिंग से लुक लाइमलाइट बनी रहती हैं। नरगिस फाखरी का फैशन सेंस लाखों महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन हैं। उनके इस स्टाइलिश लुक की बात करें तो उन्होंने डीप नेकलाइन वाला मैरून कलर का गाउन पहना हुआ हैं। इिस आउटफिट के साथ नरगिस ने लाइट मेकअप कैरी किया हुआ हैं।



Click it and Unblock the Notifications
