Latest Updates
-
कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 70% तक सस्ती हो सकती हैं दवाएं, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला -
Shardiya Navratri Day 4: नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
कौन हैं जतिन प्रताप सिंह? जिनकी 'बिग बॉस 20' में वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा से सोशल मीडिया पर मची खलबली -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
कौन थीं मधु कांबिकर? पर्दे पर निभाया था नाना पाटेकर की मां का रोल, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस -
विश्व थ्रोम्बोसिस दिवस 2026: जानें इतिहास, महत्व और ब्लड क्लॉट्स से बचने के आसान टिप्स -
Shardiya Navratri Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि मंत्र, भोग और आरती -
Navratri 2026 Day 3 Wishes: मां चंद्रघंटा का आशीर्वाद...नवरात्रि के तीसरे दिन अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
जंतर-मंतर पर अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, जानें मुगल काल की यह ऐतिहासिक धरोहर कैसे बनी लोकतंत्र की आवाज -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम
बॉलीवुड एक्ट्रेस करती हैं हैंडलूम साड़ियों की डिमांड, खास लुक के लिए परफेक्ट ड्रेस
आज 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा ( हैंडलूम )दिवस है। देशभर में कई शहर अपने हथकरघा ( हैंडलूम ) कढ़ाई वाले कपड़ो के लिए जाने जाते हैं। भारत के कुछ शहर अपनी हैंडलूम साड़ियों के लिए देशभर में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पॉपुलर हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस भी अक्सर पार्टी और इवेंट में हैंडलूम साड़ी पहने नजर आती हैं। चलिए हैंडलूम डे पर देखते है डिफरेंट साड़ियां जिसे आप अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं।

असम मूंगा सिल्क
असम की मूंगा सिल्क साड़ी काफी फेमस हैं। मूंगा सिल्क साड़ी अक्सर असम की महिलाएं अपने पारंपिरक त्योहार पर पहनती हैं। मूंगा सिल्क पीले, गोल्डन काम के लिए जाना जाता है। असम मूंगा सिल्क साड़ी धोने के बाद और अधिक चमकती है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी असम मूंगा सिल्क साड़ी पहने नजर आ चुकी हैं।

कांजीवरम साड़ी
तमिलनाडु के कंचीपुरम की रेशम की साड़िया देशभर में काफी पॉपुलर हैं। शहतूत रेशम के धागे से बनी कांजीवरम साड़ी अपने चमक और बारीक जरी वाले काम के लिए जानी जाती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा अक्सर कांजीवरम साड़ी पहने नजर आती हैं। आप भी कांजीवरम साड़ी पहन सकती हैं।

पैठनी साड़ी
पैठनी साड़ी महारष्ट्र में बनाई जाती हैं। पैठनी साड़ी अपने बॉर्डर डिजाइन के लिए जानी जाती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्सर पैठनी साड़ी पहने नजर आती हैं। माधुरी दीक्षित ने ब्लू कलर की खूबसूरत पैठनी साड़ी पहनी हुई हैं। पैठनी साड़ी में नाजुक रेशमी धागों का इस्तेमाल किया जाता हैं। आप भी अपने वॉर्डरोब में पैठनी साड़ी को शामिल कर सकती हैं।

बांधनी साड़ी
बांधनी साड़ी राजस्थान और गुजरात में काफी पसंद की जाती है। बांधनी अपने रंगाई और प्रिंट डिजाइन के लिए जानी जाती हैं। बांधनी साड़ी में ऑरेंज, ग्रीन, पिंक, रेड और ब्लू कलर का यूज किया जाता है। सावन के सीजन में बांधनी साड़ी की मांग काफी बढ़ जाती हैं। बांधनी साड़ी को देशभर में काफी पसंद किया जाता है। आप भी खूबसूरत लुक के लिए बांधनी साड़ी को कैरी कर सकती हैं। आलिया भट्ट फिल्म प्रमोशन के दौरान बांधनी साड़ी पहन चुकी हैं। आप भी उनके इस खूबसूरत लुक को कैरी कर सकती हैं।

चंदेरी सिल्क
चंदेरी सिल्क मध्य प्रदेश में बनाई जाती है। चंदेरी सिल्क लाइट कलर की होती है। चंदेरी सिल्क साड़ियों पर सोने और चांदी के जरी का काम किया जाता है। चंदेरी सिल्क साड़ी हल्की होती है। अनुष्का शर्मा भी फिल्म प्रमोशन के दौरान चंदेरी सिल्क साड़ी में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने ग्रीन कलर की चंदेरी सिल्क साड़ी पहनी हुई थी। अगर आपको सिल्क साड़ी पसंद है तो आप चंदेरी सिल्क साड़ी जरुर ट्राई करें।

पाटन पटोला साड़ी
पाटन पटोला साड़ी का पूरा काम हाथ से होता है। पाटन पटोला हैंडीक्राप्ट है। एक साड़ी को बनाने में 4 से 6 महीने का समय लगता है। पटोला साड़ी की सबसे खास बात यह है कि इसे दोनो तरफ से पहना जा सकता है। पटोला साड़ी देश ही नहीं विदेश में भी काफी फेमस है। पाटन पटोला साड़ी गुजरात के पाटन में बनती है। पटोला साड़ी काफी भारी होती है। साड़ में कई रंगों का इस्तेमाल किया जाता है।

संबलपुरी साड़ी
संबलपुरी साड़ी पश्चिम ओड़िशा में बनाई जाती है। संबलपुरी साड़ी को ओड़िशा की शान कही जाती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस संबलपुरी साड़ी पहने नजर आती हैं। संबलपुरी साड़ी अपने बारीक काम के लिए फेमस है। हाल ही में विद्या बालन ने इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत फोटो शेयर की है। विद्या बालन ब्लैक और पिंक बॉर्डर वाली संबलपुरी साड़ी पहने नजर आ रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
