Latest Updates
-
कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 70% तक सस्ती हो सकती हैं दवाएं, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला -
Shardiya Navratri Day 4: नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
कौन हैं जतिन प्रताप सिंह? जिनकी 'बिग बॉस 20' में वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा से सोशल मीडिया पर मची खलबली -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
कौन थीं मधु कांबिकर? पर्दे पर निभाया था नाना पाटेकर की मां का रोल, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस -
विश्व थ्रोम्बोसिस दिवस 2026: जानें इतिहास, महत्व और ब्लड क्लॉट्स से बचने के आसान टिप्स -
Shardiya Navratri Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि मंत्र, भोग और आरती -
Navratri 2026 Day 3 Wishes: मां चंद्रघंटा का आशीर्वाद...नवरात्रि के तीसरे दिन अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
जंतर-मंतर पर अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, जानें मुगल काल की यह ऐतिहासिक धरोहर कैसे बनी लोकतंत्र की आवाज -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से लेकर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने प्रमोट किया नेशनल हैंडलूम डे
नेशनल हैंडलूम डे के अवसर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और नेता सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर रहे हैं। फोटो में एक्ट्रेस हैंडलूम आउटफिट पहने नजर आ रही हैं। 7 अगस्त को नेशनल हैंडलूम डे हथकरघा बुनकरो के योगदान और कड़ी मेहनत की याद में मनाया जाता है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने नेशनल हैंडलूम डे पर लोगों से हैंडमैड चीजों का यूज करने का आग्रह किया है। जिसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर हैंडलूम डे के मौके पर अपनी फोटो शेयर की हैं।

स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा मैं भारत की विरासत का जश्न मनाने में गर्व महसूस करती हूं। मैं #Vocal4Handmade हूं। क्या आप हैं? हमारे बुनकरों और कारीगरों के समर्थन में गर्व के साथ अपनी तस्वीरें साझा करें, क्योंकि हम #Vocal4Handmade हैं। उनके इस पोस्ट के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपनी फोटो शेयर करना शुरु किया है। प्रियंका चोपड़ा, जाह्नवी कपूर, विद्या बालन समेत कई बॉलीवुड स्टार ने सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा हैंडलूम साड़ी के साथ फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने Vocal4Handmade हैशटैग भी दिया है।
View this post on InstagramA post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने येलो कलर की सिल्क साड़ी पहने अपनी फोटो ट्विटर पर शेयर की हैं। प्रियंका ने लिखा कि भारतीय बुनकर अपने अनोखे काम और कलाकारी के लिए जाने जाते हैं। आइए, बुनकरों और इस क्षेत्र के कलाकारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएं।
Indian handlooms are known to be unique and a work of craftsmanship. Let's lend our support to the weavers and artisans of the textile industry.#NationalHandloomDay#Vocal4Handmade@smritiirani @TexMinIndia @MadhuryaGallery pic.twitter.com/A1bvbVEXKx
— PRIYANKA (@priyankachopra) August 7, 2020
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर ने लाइट पिंक कलर की सिल्क साड़ी पहने अपनी फोटो शेयर करते हुए हैंडलूम डे सेलिब्रेट किया है। जाह्नवी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि यह मेरी सबसे पसंदीदा हैंडलूम साड़ी है। हमारे देश के बुनकर और कलाकार अपने ज्ञान में किसी से कम नहीं हैं।
View this post on InstagramA post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
विद्या बालन
एक्ट्रेस विद्या बालन अक्सर हैंडलूम साड़ी में नजर आती हैं। लेकिन नेशनल हैंडलूम डे के दिन उन्होंने हल्दी कलर की सिल्क साड़ी पहने अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। विद्या बालन ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस से हैंडलूस साड़ी खरीदने के लिए आग्रह किया है। विद्या बालन ने इंस्टाग्राम पर लिखा नेशनल हैंडलूम डे पर इस मुश्किल समय में देशभर के बुनकरों का साथ देने का प्रितज्ञा लें। डेली यूज में होने वाले कपड़े खरीद कर हम भारतीय हैंडलूम की विरासत को सहजकर रख सकते है। मेहनत को सलाम
View this post on InstagramA post shared by Vidya Balan (@balanvidya) on
कंगना रनौत
हैंडलूम डे पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी फोटो शेयर की हैं। फोटो में कंगना रनौत सिल्क साड़ी पहने चरखा चलाती हुई नजर आ रही है।
View this post on InstagramA post shared by Kangana Ranaut (@team_kangana_ranaut) on



Click it and Unblock the Notifications
