Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
नेहा धूपिया की तरह रेड मैक्सी ड्रेस पहनकर दिखें स्टाइलिश
नेहा धूपिया बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फैशनेबल एक्ट्रेस में से एक हैं। ऑन-स्क्रीन हो, ऑफ-स्क्रीन हो या सोशल मीडिया पर, उनका हर लुक बेहद इंस्पायरिंग होता है। एक्ट्रेस नेहा धूपिया अपने विभिन्न फोटोशूट की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नेहा ने रेड मैक्सी ड्रेस में खुद को स्टाइल किया। जिसमें उनका लुक बेहद ही स्टनिंग लग रहा था। तो चलिए आज हम आपको रोडीज की गैंग लीडर नेहा के इस लेटेस्ट लुक के बारे में बता रहे हैं-

इस लुक में एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने खुद को रेड कलर की मैक्सी ड्रेस में खुद को स्टाइल किया, जो स्टेफ़नी डिसूज़ा कलेक्शन ब्रांड की थी। उनकी इस मैक्सी ड्रेस की वी नेकलाइन और ओवरलैप डिटेलिंग की गई थी। इस ड्रेस में थाई हाई स्लिट और लूज स्लीव्स लुक इसे और भी ब्यूटीफुल बना रहा था। वहीं नेहा ने इस रेड ड्रेस के साथ ब्लैक बेल्ट को स्टाइल किया। जिसने उनके आउटफिट में स्ट्रक्चर एड किया। नेहा के इस लुक को गुमानी द्वारा स्टाइल किया गया। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए नेहा ने एंकल लेंथ ब्लैक बूट्स और मिनिमल एसेसरीज को कैरी किया।
वहीं अगर मेकअप की बात हो तो नेहा ने उसे भी थोड़ा बोल्ड ही रखा। मेकअप बेस अप्लाई करने के बाद नेहा ने अपने टी-जोन को हाईलाइट किया। अपने लुक को थोड़ा बोल्ड बनाने के लिए नेहा ने रेड लिप्स लुक रखा और आईज में उन्होंने लाइट पिंक आईशैडो अप्लाई किया। हेयर्स को उन्होंने मिडिल पार्टिंग ओपन हेयर लुक रखा।
आपको नेहा धूपिया का यह रेड मैक्सी ड्रेस लुक कैसा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
