Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने की शादी, देखें हल्दी से लेकर मेहंदी सेरेमनी और वेडिंग की फोटो
पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी की हैं। दोनों ने दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की हैं। सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ की हेल्दी और मेहंदी फंक्शन की फोटो काफी वायरल हो रही है।

अपनी शादी के दौरान नेहा कक्कड़ काफी खुश नजर आ रही हैं। चलिए देखते हैं नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी से लेकर हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की खूबसूरत फोटो।

हल्दी सेरेमनी में नेहा ने पहनी येलो साड़ी
नेहा कक्कड़ अपने गाने के साथ साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। नेहा अक्सर स्टाइलिश और ग्लैमरस आउटफिट में नजर आती हैं। नेहा अपनी शादी की सभी रस्मों में परफेक्ट आउटफिट में नजर आईं हैं। नेहा की हल्दी की बात करें तो नेहा ने हल्दी फंक्शन में प्लेन येलो साड़ी विद डीप नेक ब्लाउज पहना हुआ हैं। उनका ये हल्दी आउटफिट डिजाइनर शिल्पी आहूजा ने डिजाइन किया हुआ हैं। सिंगर साटिन की प्लेन साड़ी और फूल ज्वैलरी में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

नेहा कक्कड़ हल्दी फंक्शन मेकअप
बॉलीवुड सिंगर अपने हल्दी फंक्शन में बहुत ही खूबसूरत लगी हैं। नेहा ने येलो साड़ी के साथ लाइट शेड मेकअप कैरी किया हुआ हैं। उन्होंने न्यूड आई मेकअप और लाइट लिपस्टिक लगाई हुई हैं। नेहा का ये मेकअप हल्दी फंक्शन के लिए परफेक्ट हैं। अगर आपकी भी इस सीजन शादी है तो आप अपनी हल्दी में नेहा के इस लुक को कैरी कर सकती हैं।

मेहंदी सेरेमनी में नेहा कक्कड़ ने पहना ग्रीन लहंगा
दिलबर सॉन्ग सिंगर नेहा ने अपने मेहंदी में ग्रीन कलर का लहंगा पहना है। उनका ये खूबसूरत मेहंदी आउटफिट डिजाइनर अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया है। नेहा हरे रंग के लहंगे में परफेक्ट दुल्हन लग रही हैं। नेहा ने लहंगे के साथ हाथो में प्लेन रेड चूड़ा पहना हुआ हैं। हाफ स्लीव ब्लाउज के साथ उन्होंने ग्रीन मोती वाला चोकर नेकपीस पहना हुआ हैं। नेहा कक्कड़ के लहंगे में फ्लोरल डिजाइन बना हुआ हैं। आप भी अपनी मेहंदी में नेहा कक्कड़ के इस लुक को कैरी कर सकती हैं।

नेहा कक्कड़ मेहंदी मेकअप
नेहा कक्कड़ अपनी मेहंदी के दौरान सबसे ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। नेहा ने ग्रीन लहंगे के साथ मांगटीका कैरी किया हुआ है। रोहनप्रीत सिंह ने भी मेहंदी फंक्शन में ग्रीन कलर बंद गला कोट पहना हुआ हैं। नेहा ने ग्रीन आउटफिट के साथ लाइट मेकअप कैरी किया हुआ हैं। मैसी बन और पिंक लिपस्टिक में नेहा गजब की खूबसूरत लग रही हैं।

नेहा कक्कड़ दुल्हन लुक
नेहा कक्कड़ अपनी शादी के दौरान लाइट और रेड कलर लहंगे में नजर आईं हैं। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने दिन के समय गुरुद्वारे में शादी की हैं। इस दौरान नेहा कक्कड़ पीच कलर के लहंगे में नजर आई हैं पीच कलर के लहंगे में नेहा कक्कड़ बहुत ही खूबसूरत लगी हैं। वहीं रोहनप्रीत सिंह ने पिंक कलर की शेरवानी पहनी हुई हैं। दोनों की शादी का वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं।

रेड कलर के लहंगे में नेहा कक्कड़
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने गुरुद्वारे में शादी के बाद गढवाली रीति रिवाज से शादी की हैं। इस दौरान नेहा कक्कड़ रेड लहंगा पहने नजर आई हैं। रेड लहंगे में नेहा कक्कड़ गजब की खूबसूरत लग रही हैं। रेड लहंगे के साथ नेहा कक्कड़ ने गढवाली नथ पहनी हुई हैं। नेहा कक्कड़ का ये दुल्हन लुक बहुत ही सुंदर लग रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
