Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट निक्की तंबोली के ग्लैमरस और सिजलिंग लुक से लें इंस्पिरेशन
सलमान खान के पॉपुलर शो बिग बॉस 14 में साउथ एक्ट्रेस निक्की तंबोली अपने परफॉर्मेंस से सबको इंप्रेस कर रही हैं। दर्शक बिग बॉस कंटेस्टेंट निक्की तंबोली को काफी पसंद कर रहे हैं। निक्की तंबोली घर में अपने बेबाक अंदाज और ग्लैमरस लुक से सबको इंप्रेस कर रही हैं।

बिग बॉस 14 के तूफानी सीनियर हिना खान, गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला निक्की तंबोली के काम की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं हाल के शो में निक्की तंबोली अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड का बॉक्सर प्रेस करती नजर आई हैं। निक्की तंबोली के इस अंदाज पर घरवालों और दर्शको की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। चलिए देखते हैं बिग बॉस 14 हाउस से निक्की तंबोली के स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक ।

ब्लैक आउटफिट में निक्की तंबोली
बिग बॉस 14 हाउस में निक्की तंबोली सिजलिंग लुक से धमाल मचा रहा हैं। निक्की ने बिग बॉस हाउस में ब्लैक शॉर्ट में नजर आई है। डीप नेक और फुल स्लीव ड्रेस में निक्की बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। उनके मेकअप की बात करें तो उन्होंने सेमी परमानेंट आईलैशेज और ग्लॉसी लिपस्टिक में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

ग्रीन फ्लोरल ड्रेस में निक्की तंबोली
निक्की तंबोली तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं इन दिनों बिग बॉस 14 में अपने स्टाइलिश लुक से सबको इंप्रेस कर रही हैं। निक्की तंबोली ने घर में ग्रीन कलर के फ्लोरल प्रिंट कोल्ड शोल्डर ड्रेस में नजर आई हैं। निक्की तंबोली के की टीम ने उनका ये लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं।

रेड नाइट ड्रेस में निक्की तंबोली
बिग बॉस 14 में निक्की तंबोली अपने सिजलिंग नाइट आउटफिट को लेकर भी काफी चर्चा में बनी हुई हैं। बिग बॉस हाउस में निक्की तंबोली काफी स्टाइलिश नाइट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। निक्की तंबोली के नाइट ड्रेस की बात करें तो उन्होंने साटन रेड कलर का नाइट आउटफिट पहना हुआ है।

बिग बॉस हाउस में निक्की ने पहने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के बॉक्सर
बिग बॉस 14 की शुरुआत से ही निक्की तंबोली अपने डिफरेंट स्टाइल और चुलबुली अंदाज से काफी चर्चा में बनी हुई हैं। निक्की तंबोली हाल ही एक एपसोड में अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड का बॉक्सर प्रेस करती हुई नजर आई हैं। उन्होंने कहा उनको उनके एक्स बहुत याद आ रही है इसलिए वह उनका बॉक्सर पहनन चाहती है।



Click it and Unblock the Notifications
