Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
नोरा फतेही और जेनिफर लोपेज़ ने पहनी ऑरेंज ड्रेस, किसका लुक था बेस्ट
जब ट्रेंड्स आते हैं, तो सेलिब्रिटी यह सुनिश्चित करते हैं कि वे उसे अपने स्टाइल में पहनकर फैन्स की सुर्खियां बटोरें। एक ट्रेंड जो इन दिनों स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी पसंद किया जा रहा है, वह है बॉडीकॉन मिडी ड्रेस ट्रेंड। हाल ही में नोरा फतेही ने ऑरेंज वन शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस में अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट किया। नोरा के इस लुक की खास बात यह रही कि इसी आउटफिट को पहले जेनिफर लोपेज भी कैरी कर चुकी है। इन दोनों ने ही, एक फेमस डिजाइनर एलेक्स पेरी के ऑरेंज बॉडीकॉन आउटफिट को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया। तो चलिए देखते हैं इन दोनों स्टार का लुक-

बता दें कि साल 2019 में, जेनिफर लोपेज एक न्यूयॉर्क में एक इवेंट में भाग लेने के लिए इस बॉडीकॉन वन शोल्डर ऑरेंज ड्रेस को कैरी किया था। उस दौरान उन्होंने एक ब्राइट कलर की वन शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस में देखा गया था, जिसमें दूसरी स्लीव्स को फुल स्लीव्स लुक दिया गया था। वहीं स्लीव्स पर रफल्स लुक इसे और भी खास बना रहा था। यह एक बॉडीकॉन ड्रेस थी जिस पर बैक स्लिट लुक दिया गया था। उन्होंनें अपने इस आउटफिट के साथ न्यूट्रल टोन्ड पम्पस और एक ब्राइट ऑरेंज बैग को कैरी किया। जिसमें यकीनन बेहद गार्जियस नजर आ रही थी। उन्होंने अपने हेयर्स को मिडिल पार्टिंग ओपन स्ट्रेट लुक दिया। वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए जेनिफर ने येलो शेड्स को स्टाइल किया।

दो साल बाद, नोरा फतेही भी एलेक्स पेरी के इसी बॉडीकॉन आउटफिट में नजर आईं। हालांकि उन्होंने इसे थोड़ा अलग तरीके से कैरी करने की कोशिश की। नोरा के इस लुक को शलेना नैथानी द्वारा स्टाइल किया गया। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए नोरा ने व्हाइट हील्स पम्पस और सिंपल डैंगल ईयररिंग्स को कैरी किया। उन्होंने बालों को ओपन लुक देने के स्थान पर कर्ल्स लुक देते हुए हाई पोनीटेल बनाया, जो उनके लुक को बेहद अच्छी तरह कॉम्पलीमेंट कर रहा था। वहीं मेकअप को उन्होंने मिनिमल ही रखा।
दोनों, जेनिफर लोपेज और नोरा फतेही इस वन शोल्डर ड्रेस में स्मोकिंग हॉट नजर आ रही थीं। आपको इन दोनों सेलेब्स में से किसका लुक ज्यादा पसंद आया? नीचे टिप्पणी करें और हमें बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
