Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
एयरपोर्ट लुक में नोरा फतेही और करिश्मा तन्ना ने फ्लॉन्ट किया अपना स्टाइल
बॉलीवुड दीवाएं सिर्फ बड़े परदे या फिर बॉलीवुड पार्टीज और अवॉर्ड फंक्शन में ही अपना स्टाइल फ्लॉन्ट नहीं करतीं, बल्कि उनका एयरपोर्ट लुक भी काफी इंस्पायरिंग होता है। केजुअल में स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक कैसे कैरी किया जाए, यह दीवाज के एयरपोर्ट लुक को देखकर पता चलता है। हाल ही में करिश्मा तन्ना और नोरा फतेही एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। एयरपोर्ट लुक में जहां करिश्मा तन्ना ने पीच कलर जंपसूट पहना था, वहीं नोरा ने ऑल व्हाइट फार्मल लुक कैरी किया था, जो उन्हें बेहद क्लासिक दिखा रहा था। तो चलिए देखते हैं कैसा था करिश्मा तन्ना और नोरा

फतेही का लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक-
पीच कलर जंपसूट में करिश्मा तन्ना
करिश्मा तन्ना ने एयरपोर्ट लुक में एक चौथाई आस्तीन वाली फुल-लेंथ पीच-जंपसूट को कैरी किया था, जो FILA ब्रांड का था। इस जंपसूट के अपर वियर को हूडेड स्टाइल दिया गया था, जबकि पैंट में बॉटम से स्लिट लुक यकीनन बेहद एलीगेंट और ग्रेसफुल लग रहा था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए करिश्मा ने व्हाइट स्पोर्ट शूज, बिग गॉगल्स कैरी किए। वहीं मेकअप में नेचुरली ग्लॉसी लिप बाम और साइड पार्टिंग ओपन हेयर लुक रखा।

नोरा फतेही इन ऑल व्हाइट लुक
नोरा ने अपने एयरपोर्ट लुक में ऑल व्हाइट फार्मल अटायर कैरी किया, जो उन्हें एक लेडी बॉस लुक दे रहा था। नोरा ने इस लुक में crew-neck प्लेन व्हाइट टी के साथ व्हाइट हाई वेस्ट एंकल लेंथ पैंट्स को स्टाइल किया। नोरा ने अपने आउटफिट की लेयरिंग करने के लिए फुल स्लीव्ड ओपन फ्रंट लॉन्ग व्हाइट ओवरकोट को कैरी किया। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए प्वाइंटेड व्हाइट हील्स पहने। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल ज्वैलरी के साथ एक्सेसराइज़ किया और अपने लुक को व्हाइट हैंडबैग के साथ कंप्लीट किया। इतना ही नहीं, नोरा ने अपने लुक में व्हाइट मास्क लगाया और गॉगल्स को कैरी किया। उनका यह पूरा लुक बेहद ही एलीगेंट था।
आपको नोरा फतेही और करिश्मा तन्ना में से किसका लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
