Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
नोरा फतेही ने दिखाया अपने स्टाइल का जलवा, सीक्वेंस गाउन में दिखीं बेहद स्टनिंग
फिल्मों में डांस सान्ग में अपने मूव्स से लाखों लोगों के दिलों की धड़कन बनने वाली नोरा फतेही किसी स्टाइल दिवा से कम नहीं हैं। 2020 में उन्होंने अपने फैशन व स्टाइल्स से इस बात को साबित किया है। फिर चाहे बात उनके स्क्रीन लुक की हो या फिर रियल लुक की। इतना ही नहीं, नए साल को भी उन्होंने अपने हाई फैशन लुक से एक किक स्टार्ट दी है। नए साल के मौके पर नोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह बेहद ही स्टनिंग व गार्जियस लग रही थीं। पीच कलर के बॉडी हगिंग गाउन लुक में नोरा ने यह साबित कर दिया कि इस साल वह यकीनन फैशन के कुछ नए गोल्स सेट करने वाली हैं। तो चलिए देखते हैं कि कैसा था नए साल पर नोरा का न्यू स्टाइल-

ऐसा था नोरा का लुक
इस लुक में नोरा फतेही को फुल-स्लीव्स लाइट पीच शीयर गाउन को कैरी किया। इस स्टनिंग गाउन को यूसेफ अल जस्मी के लेबल द्वारा डिजाइन किया गया था। उनके बॉडी-हगिंग नेट-फैब्रिक गाउन में शॉर्ट ट्रेन उनके लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश बना रहा था। स्ट्रीट डांसर 3 डी एक्ट्रेस नोरा फतेही के इस लुक को मेनका हरिसिंघानी द्वारा स्टाइल किया गया था। अपने लुक को उन्होंने हील्स कैरी की। इसके अलावा, एसेसरीज में गोल्ड-टोन्ड स्टड को पहना।
वहीं अगर मेकअप की बात हो तो नोरा ने फाउंडेशन व कंसीलर के अलावा अपने टी-जोन को हाईलाइट किया। इसके साथ उन्होंने कोहल आईज, मैचिंग आईशैडो, मस्कारा के साथ कॉफी ब्राउन लिपस्टिक अप्लाई की। वहीं हेयर्स में उन्होंने साइड पार्टिंग वेव्स लुक रखा।
आपको नए साल पर नोरा का यह लेटेस्ट हॉट गाउन लुक कैसा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
