Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
नोरा की तरह कलरफुल को-आर्ड सेट पहनकर अपने लुक को करें फ्लॉन्ट
चाहे वह उनके शानदार डांस मूव्स के साथ हो या उनका स्टनिंग लुक, नोरा फतेही बहुत अच्छी तरह जानती हैं कि खुद को कैसे फ्लॉन्ट किया जाए। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नोरा अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं और उनका हर लुक बेहद ही खास होता है। हाल ही में नोरा एक कलरफुल को-आर्ड सेट में नजर आईं, जिसमें उनका लुक बेहद की गार्जियस लग रहा था। नोरा ने इस लुक में मल्टीकलर को-आर्ड सेट को कैरी किया, जो डे टाइम आउटिंग के लिए एकदम परफेक्ट है। तो चलिए देखते हैं कैसा था नोरा का यह लेटेस्ट लुक-

नाच मेरी रानी सॉन्ग की एक्ट्रेस नोरा ने इस लुक में निऑन लाइट ब्लू को-आर्ड सेट को स्टाइल किया, जिसमें डार्क ब्लू व गोल्डन स्ट्राइप्स, खूबसूरत येलो पैटर्न व पिंक कलर इसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहा था। नोरा ने क्लासिक फुल स्लीव्स कॉलर्ड बटन शर्ट को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग मिडी स्कर्ट को टीमअप किया। नोरा ने शर्ट को स्कर्ट के अंदर टक इन किया, जिससे उनका लुक काफी एलीगेंट नजर आ रहा था। इस स्कर्ट में प्लीट्स लुक इसे और भी खास बना रहा था। भुज एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए लाइट पिंक पम्पस को कैरी किया।
वहीं एसेसरीज में नोरा ने चेन और सिल्वर कलर स्मॉल हूप्स ईयररिंग्स को पहना। साथ ही नेल्स की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए व्हाइट नेलपेंट को अप्लाई लगाया। वहीं मेकअप में नोरा ने फाउंडेशन और कंसीलर से बेस तैयार करने के बाद लाइट आईशैडो, पिंक ब्लश और पिंक लिप शेड रखा। हेयर्स को नोरा ने साइड पार्टिंग ओपन वेव्स लुक दिया। उनका यह ओवरऑल लुक बेहद ही डीसेंट और फेमिनिन टच दे रहा था।
आपको एक्ट्रेस नोरा फतेही का यह लेटेस्ट को-आर्ड सेट लुक कैसा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
