Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
नोरा फतेही की तरह नाइट पार्टी में ब्लैक स्लिट गाउन पहनकर बिखेंरे अपने स्टाइल का जलवा
अपने बोल्ड और स्टनिंग अंदाज़ के लिए पहचानी जाने वाली नोरा फतेही हमेशा ही कुछ अलग पहनती है और अपने स्टाइल से सबको हैरान कर देती हैं। खासतौर से जब वह बॉडीकॉन गाउन पहनती हैं तो उनका लुक बस देखते ही बनता है। वर्तमान में, नाच मेरी रानी एक्ट्रेस दुबई में है और वह अपने आउटफिट्स से नए फैशन स्टेटमेंट बना रही हैं। हाल ही में नोरा ने ब्लैक कलर का गाउन पहना। इस थाई हाई स्लिट गाउन की कीमत लगभग एक ल ाख रूपए थी, जिसमें वह बेहद ही स्टनिंग लग रही थीं। तो चलिए देखते हैं कैसा था नोरा फतेही का यह ब्लैक

स्लिट गाउन लुक-
इस लुक में दिलबर गर्ल नोरा फतेही ने रॉबर्ट एन लेबल के ब्लैक गाउन को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया था। इस फुल-स्लीव क्रू-नेक बोल्ड ब्लैक वेलवेट गाउन में नोरा का लुक बेहद ही बोल्ड नजर आ रहा था। उनके बॉडी-हगिंग गाउन में वन साइड थाई हाई साइड स्लिट दिखाई दिया, जिसने उनके लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाया। उनके गाउन के स्लिट पार्ट में सिल्वर क्रिस्टल का इस्तेमाल किया गया था, जो इसे और भी शाईनी और पार्टी रेडी बना रहा था। नोरा ने अपने इस गाउन के साथ ब्लैक हील्स को कैरी किया। वहीं एसेसरीज में नोरा ने आयाना लेबल की सिल्व-टोंड स्टड इयररिंग्स और रिंग को टीमअप किया। नाच मेरी रानी स्टारर एक्ट्रेस नोरा फतेही के इस लुक को मेनका हरिसिंघानी द्वारा स्टाइल किया गया। नोरा ने अपने

नेल्स पर व्हाइट नेल पेंट लगाया।
वहीं मेकअप फ्रंट में भी नोरा से उसे थोड़ा बोल्ड ही रखा। फाउंडेशन और कंसीलर से फ्लॉलेस बेस बनाने के बाद नोरा ने अपने टी-जोन को हाईलाइट किया। वहीं शिमरी आई शैडो, पिंक ब्लश और पिंक लिप शेड में नोरा बेहद ही ब्यूटीफुल नजर आ रही थीं। स्ट्रीट डांसर 3 डी की अभिनेत्री ने अपने साइड-पार्टेड ओपन कर्ल्स हेयर से अपने लुक को कंप्लीट किया।
नोरा का यह लुक नाइट पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। आपको नोरा का यह लेटेस्ट लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
