Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
पार्टी लुक के लिए बेस्ट है नुसरत भरुचा का स्टाइलिश गाउन , करें फॉलो
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा अपने स्टाइलिश लुक और फैशन सेंस के लिए जानी जाती है। अक्सर इंटरनेट पर नुसरत भरुचा का स्टाइलिश और खूबसूरत लुक वायरल रहता है। नुसरत भरुचा बी टाउन में अपनी शॉर्ट ड्रेस और वेस्टर्न लुक के लिए जानी जाती हैं।

नुसरत भरुचा को मोस्ट स्टाइलिश वूमन का खिताब भी मिल चुका है। नुसरत के फैंस उनके खास स्टाइल और फैशनेबल अवतार को काफी पसंद करते हैं। चलिए देखते है नुसरत भरूचा का स्टाइलिश लुक

मेटैलिक ड्रेस
पंचनामा एक्ट्रेस नुसरत भरुचा अपने स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती हैं। नुसरत के फैंस उनके स्टाइलिश लुक को काफी पसंद करते हैं। नुसरत के इस लुक की बात करें तो उन्होंने शॉर्ट मैलेटिक ड्रेस पहनी हुई हैं। बैकलेस और कटआउट ड्रेस के साथ नुसरत ने न्यूड मेकअप कैरी किया हुआ हैं। लाइट ब्राउन लिपस्टिक में नुसरत भरुचा गजब की खूबसूरत लग रही हैं। उनका ये कोल्ड शोल्डर शॉर्ट ड्रेस मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।

ग्रीन सिल्ट गाउन
नुसरत भरूचा बी टाउन में अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने बोल्ड लुक के लिए भी जानी जाती हैं। अक्सर इंटरनेट पर नुसरत का ग्लैमरस लुक वायरल रहता हैं। नुसरत भरुचा के इस खूबसूरत लुक की बात करें तो नुसरत ने ग्रीन कलर का हाई स्लिट गाउन पहना हुआ हैं। हाई सिल्ट गाउन के साथ उन्होंने हाई हील पहनी हुई हैं। आप भी नुसरत के इस लुक को कैरी सकती है। वन शोल्डर गाउन के साथ नुसरत ने लाइट ब्राउन कलर की लिपस्टिक लगाई हुई है।

गोल्डन शिमर गाउन
नुसरत भरुचा का फैशन सेंस बहुत ही कमाल का है। नुसरत के फैंस उनके स्टाइलिश और फैशनेबल लुक को काफी पसंद करते हैं। नुसरत के इस लुक की बात करें तो नुसरत ने गोल्डन कलर का शिमर गाउन पहना हुआ हैं। शिमर गाउन में नुसरत का पूरा फिगर उभर कर आ रहा हैं। गोल्डन गाउन के साथ नुसरत ने लाइट मेकअप कैरी किया हुआ हैं। आप भी स्टाइलिश लुक के लिए नुसरत के इस आउटफिट को कैरी कर सकती है।

ब्लैक ड्रेस
ड्रीमगर्ल, प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली नुसरत भरूचा स्टाइल के मामले में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं।
नुसरत के इस आउटफिट की बात करें तो नुसरत ने ब्लैक कलर की स्टाइलिश ड्रेस पहनी हुई हैं। उनके इस ड्रेस को निधि जेसवानी से स्टाइल किया है। इस ड्रेस के साथ उन्होंने आम्रपाली के ईयरिंग पहने हुए हैं। अपने लुक कंप्लीट करने के लिए उन्होंने ब्लैक कलर के हाई हील पहने है। ब्लैक ड्रेस के साथ उन्होंने पिंक लिपस्टिक लगाई हुई है।

ब्लू गाउन
नुसरत भरुचा ने वन शोल्डर ब्लू गाउन पहना हुआ हैं। उनका ये खूबसूरत आउटफिट शांतनु और निखिल ने डिजाइन किया है। नुसरत धोती स्टाइल गाउन में बहुत ही खूबसूरत लग रही है। नुसरत का स्टाइल अक्षय त्यागी ने किया है। नुसरत ने ब्लू ड्रेस के साथ ब्लू आईलाइनर और आईशैडो लगया हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications
