Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
डे टाइम में आउटिंग के लिए एकदम परफेक्ट है नुसरत भरूचा का यह रेड लुक
अगर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई भी एक्ट्रेस है, जो वर्तमान में कई फैशन गोल्स सेट कर रही है, तो यह यकीनन नुसरत भरूचा है। इंडियन वियर सूट आउटफिट से लेकर वेस्टर्न वियर गाउन व शार्ट ड्रेसेस में नुसरत का लुक बस देखते ही बनता है। नुसरत सिर्फ फैशन वीक या पार्टीज में ही नहीं, बल्कि केजुअल्स में भी बेहद स्टाइलिश अवतार में नजर आती हैं और इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें इस बात का सबूत हैं। ब्लू ड्रेस में गार्जियस अवतार के बाद अब नुसरत से रेड कलर की शार्ट रफल्स ड्रेस पहनीं, जिसमें एक बार फिर उनका स्टाइल देखने लायक था। सोनू के टीटू की स्वीटी एक्ट्रेस का यह रेड रफल्स ड्रेस पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। इसके अलावा आप डे टाइम आउटिंग में भी इसे बेहद आसानी से कैरी कर सकती हैं। तो चलिए देखते हैं कैसा था नुसरत का यह लेटेस्ट लुक-

इस लुक में नुसरत भरूचा ने हाफ स्लीव्स स्वीटहार्ट नेकलाइन वाली ब्राइट रेड ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह सुपर स्टनिंग लग रही थी। यह एक वेल फिटेड ड्रेस थी, जिसमें क्रिस-क्रॉस डिटेल्ड नेकलाइन और रफल्ड बार्डर लुक दिया गया था। छलांग एक्ट्रेस की यह ड्रेस लेबल फ्रिस्की से आई थी और उन्होंने इसे न्यूड प्वाइंटेड पम्पस के साथ पेयर किया। उनके इस लुक को निधि जेसवानी द्वारा स्टाइल किया गया। नुसरत ने अपने लुक को गोल्ड टोन्ड हूप्स और रिंग्स के साथ एसेसराइज किया।

वहीं मेकअप में नुसरत ने फाउंडेशन और कंसीलर से बेस तैयार करने के बाद लाइट आईशैडो, पिंक ब्लश और पिंक लिप शेड से अपने लुक को और भी ब्यूटीफुल बनाया। प्यार का पंचनामा एक्ट्रेस ने अपने हेयर्स को साइड पार्टिंग ओपन वेव्स लुक दिया। इस रेड ड्रेस में नुसरत भरूचा यकीनन बेहद ब्यूटीफुल और स्टनिंग दिख रही थीं।
आपको एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का यह रेड ड्रेस लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
