Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अपने केजुअल लुक को अपडेट करने के लिए देखें परिणिति और दीपिका का यह लुक
परिणीति चोपड़ा और दीपिका पादुकोण हाल ही में शहर में केजुअल आउटफिट में स्पॉट की गईं। दोनों एक्ट्रेसेस का लुक एक-दूसरे से काफी डिफरेंट था, लेकिन फिर भी वह केजुअल्स में नए स्टाइल गोल्स सेट कर रही थीं। जहां, दीपिका ने ऑल-ब्लैक आउटफिट पहना था, वहीं परिणीति ने व्हाइट एंड रेड कलर आउटफिट को अपने लुक का हिस्सा बनाया। तो चलिए देखते हैं कैसा था दोनों दीवाज़ का लुक-

टॉप और पैंट लुक में परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा ने अपने केजुअल लुक के लिए टॉप और पैंट को चुना, जिसमें वह बेहद कमाल लग रही थीं। द गर्ल ऑन द ट्रेन एक्ट्रेस ने एक व्हाइट टॉप पहना था जो राउंड नेक था और जिसे नॉटेड लुक दिया गया था। परिणिति ने इस व्हाइट टॉप के साथ ब्रिक रेड कलर की पैंट को स्टाइल किया। यह लूज पैंट केजुअल वियर में उनके लुक को कंफर्टेबल बना रहे थे। परिणिति ने अपने लुक को एक स्टाइलिश टच देने के लिए कैट आई वाले शेड्स कैरी किए। वहीं इसके साथ उन्होंने एक काले और सफेद रंग का पर्स भी कैरी किया। परिणीति ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए शाइनी सैंडल्स को पेयर किया। वहीं मेकअप में परिणिति ने पिंक लिप शेड को हाइलाइट किया गया था और अपने हेयर्स को ओपन रखा और हेड पर प्वाइंटेड स्कार्फ हेडबैंड को स्टाइल किया।

ब्लैक आउटफिट में दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने एक ब्लैक आउटफिट पहना था जिसमें एक स्लीवलेस टॉप और पैंट था। वह इस आउटफिट में वह बेहद स्मार्ट लग रही थीं। अपने लुक को कॉम्पलीमेंट करने के लिए दीपिका ने ब्लैक और व्हाइट स्पोर्ट्स शूज को पेयर किया। वहीं इस लुक में दीपिका ने ब्लैक मास्क भी कैरी किया। मेकअप में पद्मावत एक्ट्रेस ने स्मोकी कोहल आईज लुक रखा और हेयर्स को मिडिल पार्टिंग बन लुक दिया।

आपको किस एक्ट्रेस का लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
