Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
पूजा हेगड़े ने डिजाइनर अर्पिता मेहता की रेड साड़ी पहन लगाया हॉटनेस का तड़का
बॉलीवुड दीवा पूजा हेगड़े ने हाल ही में अपनी आने वाली आगामी फिल्म सर्कस के ट्रेलर लॉन्च में पार्ट लिया। उनके साथ एक्टर रणवीर सिंह और जैकलीन फर्नांडीज, साथ ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की स्टार कास्ट रेड-थीम वाले आउटफिट्स पहने इवेंट में पहुंची थी। पूजा ने इस मौके के लिए लाल रंग की बेहद खूबसूरत साड़ी और एक ब्रालेट ब्लाउज कैरी किया था।

डिजाइनर अर्पिता मेहता के लेबल की पहनी रेड साड़ी
एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम पर लाल रंग की साड़ी और ब्रालेट ब्लाउज पहने हुए अपनी कई सारी फोटोज पोस्ट कीं। पूजा ने अपने पोस्ट में कैप्शन दिया, ‘रेडी फॉर द सर्कस #cirkusthischristmas।' एक्ट्रेस का शाईनी रेड बेहद एलिगेंट और आधुनिक था, जो डिजाइनर अर्पिता मेहता के कपड़ों के लेबल से है।

पूजा हेगड़े की साड़ी की कीमत क्या है?
आप पूजा हेगड़े की पहनी इस लाल रंग की साड़ी को अगर अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बनाना चाहती हैं तो साड़ी और ब्लाउज़ दोनों ही आपको अर्पिता मेहता की वेबसाइट पर मिल जाएगा। इसे वेबसाइट पर लाल रंग की साड़ी और प्लीटेड ब्लाउज़ सेट कहा जाता है। आप इसे ₹55,000 में खरीद सकते हैं।

पूजा हेगड़े ने अपने लुक को दिया फिनिशिंग टच
एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने सेंटर-पार्टेड ओपन वेवी ट्रेस, मिनिमल बेस, ऑन-फ्लीक ब्रो, न्यूड लिप शेड और लैशेस पर मस्कारा कैरी किया था। महंगे रत्नों से सजे झुमके, अट्रैकटिव कंगन, स्टेटमेंट रिंग्स और चमकीली लाल कढ़ाईदार जूतियां फिनिशिंग टच दे रही थीं। जो Freezy Goblet लेबल की है, इसे भी आप इसके वेबसाइट से जाकर बड़े आराम से खरीद सकते हैं।

पूजा हेगड़े की फिल्म सर्कस इसस दिन होगी रिलीज
पूजा हेगड़े, रणवीर सिंह और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म सर्कस 23 दिसंबर को क्रिसमस ईव पर रिलीज़ होगी।



Click it and Unblock the Notifications
