Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ब्लू पैंट सूट में मैटरनिटी फैशन गोल्स सेट कर रही हैं सोनम कपूर, देखें तस्वीरें

हाल ही में एक बेहद अलग अंदाज में सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की, जिसके बाद बधाईयों का दौर शुरू हो गया। अब प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद उनकी पहली पब्लिक अपीयरेंस दर्ज की। बता दें कि सोनम और आनंद ने मुंबई में अपने मल्टी-ब्रांड स्नीकर बुटीक के नए स्टोर लॉन्च में हिस्सा लिया। इतना ही नहीं, इस दौरान अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और कपूर खानदान के परिवार के कई अन्य सदस्यों भी स्टोर लॉन्च के मौके पर मौजूद थे। स्टोर लॉन्च के मौके पर सोनम कपूर ने पूरी लाइमलाइट चुरा ली। वह ब्लू पैंट सूट में बेहद ही स्टनिंग नजर आ रही थीं। तो चलिए देखते हैं कैसा था सोनम कपूर का यह प्रेग्नेंसी लुक-

ब्लू पैंट सूट में आई नजर
सोनम कपूर पॉल स्मिथ लेबल के कम्फर्टेबल लेकिन स्टेटमेंट-मेकिंग आउटफिट में नजर आई। उन्होंने ब्लू कलर के पैंट सूट में खुद को स्टाइल किया था। इसके साथ उन्होंने व्हाइट क्लासी प्लेन टी-शर्ट को भी स्टाइल किया। उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स के साथ लुक को पूरा किया। व्हाइट के साथ ब्लू का कॉम्बिनेशन हमेशा ही अच्छा लगता है और सोनम का यह लुक भी बेहद शानदार था। इस आउटफिट से उन्होंने न्यू मैटरनिटी गोल्स सेट किया। रिलैक्स्ड लुक से लेकर आउटिंग यहां तक कि ऑफिस में भी आप प्रेग्नेंसी के दौरान सोनम कपूर के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।

बेहद खास थी सोनम की एक्सेसरीज
सोनम से सिर्फ अपने आउटफिट पर ही ध्यान नहीं दिया था, बल्कि उनकी एक्सेसरीज भी उतनी ही खास थी। उन्होंने एक्सेसरीज में मिनिमल लुक रखा। सोनम ने एक स्टेटमेंट नेकपीस को स्टाइल किया, जो उनके ओवर ऑल लुक को खास बना रहा था। उनके नाम वाला यह नेकलेस देखने में बेहद ही खास लग रहा था। इस टू लेयर नेकपीस में जहां अपर लेयर में सोनम लिखा था, वहीं नीचे की लेयर में उनके पति आनंद के नाम का इनिशियल ए लिखा था।

दूसरी ओर, आनंद आहूजा ने एक व्हाइट शर्ट और कॉन्ट्रास्टिंग ट्रॉउज़र के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।



Click it and Unblock the Notifications
