Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पेरिस की गलियों से सामने आए प्रियंका के स्टाइलिश लुक, जेठ-जेठानी की शादी में पहने लाखों के कपड़े
जो जोनस और सोफी टर्नर की फ्रेंच वेडिंग के सिलसिले में इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस पेरिस में एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की एक के बाद एक लुक की तस्वीरें सामने आ रही हैं। कभी लंच डेट पर जाते हुए तो काफी yatch पर पार्टी करते हुए कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है।
पेरिस से हाल ही में प्रियंका के एक से बढ़कर एक लुक सामने आ रहे हैं। जहां वो अपने स्टाइल के दम पर फैंस को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आइए देखते है पेरिस की गलियों से प्रियंका चोपड़ा का स्टाइल गेम।
लुक 1
निक संग डिनर डेट के लिए प्रियंका फिटेड ब्लैक टॉप और साटिन स्कर्ट में नजर आईं। उनके इस ग्लैमरस लुक की चर्चा हर तरफ हो रही है। प्रियंका का यह फिशकट स्कर्ट Rostta Getty ब्रांड की है, जिसकी कीमत $880 यानी 61 हजार रुपये है। इसके साथ उन्होंने Markarian ब्रांड का ऑफशोल्डर टॉप पहना है। इस टॉप की कीमत $294 यानी 20 हजार रुपये है। इस आउटफिट को प्रियंका ने ब्लैक स्ट्रेपी हील्स के साथ टीमअप किया हुआ था।
लुक 2
प्रियंका का एक और लुक सामने आया जिसमें वो Escada की स्कर्ट सूट में नजर आई। इसकी कीमत $320 यानी तकरीबन 22 हजार रुपए है। इस लुक को उन्होंने हूप इयरिंग्स और पोनीटेल के साथ कंप्लीट किया। एसेसरीज के नाम पर उन्होंने DMYByDMY का सनग्लासेज और डियोर का हैंडबैंग कैरी किया हुआ था।
लुक 3
अपने इस लुक के लिए प्रियंका ने गोल्ड और ऑलिव वन शोल्डर शिमर जंपसूट पहना है। प्रियंका का यह आउटफिट डिजाइनर Peter Piloto के कलेक्शन से है। अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों को स्ट्रेट कर ओपन किया हुआ है। ज्वैलरी में प्रियंका ने ट्रायंगल हूप ईयरिंग्स के साथ शिमरी मिनी हैंडबैग कैरी किया हुआ है। उन्होंने ब्राउन लिपस्टिक के साथ गोल्डन आई मेकअप किया हुआ है, जो उनके लुक में जान डाल रहा है। वहीं निक ने फ्लोरल शर्ट के साथ ग्रीन पैंट सूट पहना है। प्रियंका और निक साथ में परफेक्ट नजर आ रहे हैं।
लुक 4
बात करे इस लुक की तो प्रियंका यहां Alberta Ferretti का स्ट्रेट ऑलिव ग्रे कलर का डीप नेक जंपसूट पहना हुए नजर आई। इस ड्रेस की कीमत $1495 यानी करीबन एक लाख रुपए थी। इस ड्रेस के साथ अपने लुक को स्टालिश बनाने के लिए jimmyChoo के बूट पहने हुए थे। और डियोर का हैंडबैग कैरी किया हुआ था।
लुक 5
इससे पहले प्रियंका की Yatch की सैर करते हुए तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों में दोनों रोमांटिक पोज देते नजर आए। इस दौरान प्रियंका ने markarian_nyc के कलेक्शन से रफल हाई स्लिट ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद स्टाइलिश नजर आ रही थीं। प्रियंका की इस ड्रेस की कीमत $2040 यानी 1 लाख 41 हजार रुपये है। वहीं निक कैजुअल शर्ट और जींस में नजर आए। प्रियंका इस ड्रेस के साथ अपना मंगलसूत्र पहने हुए नजर आ रही हैं। इस लुक के साथ उन्होंने व्हाइट कलर का छोटा सा बैग भी ले रखा था।
लुक 6
पेरिस में पति निक जोनस के साथ लंच आउटिंग पर प्रियंका चोपड़ा डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम के ओवर साइज्ड मैचिंग कलर की पजामा शर्ट में नजर आई। प्रियंका का ये पजामा सुट देखने में सिंपल है, लेकिन इसकी कीमत तकरीबन $1,625 यानी तकरीबन 1 लाख 12 हजार रुपए है। इस ड्रेस के साथ प्रियंका ने जो सैंडल पहनी है उसकी कीमत $370 रुपए यानी तकरीबन 25 हजार रुपए है।



Click it and Unblock the Notifications
