Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मेट गाला: प्रियंका चोपड़ा हमेशा दिखीं डिफरेंट ग्लैमरस अवतार में- देखें स्टाइलिश लुक
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन की वजह से सभी स्टार अपने घर में बंद है। कोरोना वायरस की वजह फिल्म शूटिंग रोक दी गई है। शूटिंग के साथ साथ कई बड़े इवेंट को कैंसिल कर दिया है। बता दें कि दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट मेट गाला कोरोना वायरस की वजह रद्द कर दिया गया है।

मेट गाला हर साल मई के पहले सोमवार को बनाया जाता है। मेट गाला को फैशन का ऑस्कर कहा जाता है। मेट गाला में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने स्टाइल और फैशन सेंस को लेकर काफी सुर्खियों में रह चुकी है, चलिए प्रियंका चोपड़ा के 2017 से 2019 के मेट गाला लुक को देखते है।

प्रियंका चोपड़ा 2017 लुक
न्यूयॉर्क के मेट गाला 2017 के रेड कॉर्पेट पर प्रियंका चोपड़ा निक जोनास के साथ पहली बार नजर आई थी। प्रियंका चोपड़ा का आउटफिट काफी चर्चा में बना था, प्रियंका चोपड़ा ने खाकी ट्रेंट कोट ड्रामेटिक ड्रेस पहनी हुई थी। प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस काफी लॉन्ग थी जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। प्रियंका चोपड़ा के मेकअप की बात करें तो उन्होंने न्यूड मेकअप कैरी किया हुआ था। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के रिलेशनशिप को लेकर चर्चा शुरु हुई थी।

प्रियंका चोपड़ा 2018 लुक
प्रियंका चोपड़ा आज के समय में ग्लोबल स्टार है। साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने महरुन गाउन के साथ गोल्डन कलर की हुडी टोप पहना हुआ था। प्रियंका चोपड़ा महरुन कलर की ड्रेस का साथ पिंक लिपस्टिक कैरी की हुई थी। उनके इस लुक को काफी पसंद किया गया था, लेकिन चंद लोगों उनका ये लुक पसंद नहीं आया था।

प्रियंका चोपड़ा 2019 लुक
मेट गाला इवेंट पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की पहली मुलाकात हुई थी। मेट गाला 2019 के रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा ने थाई हाई स्लिट गाउन पहना हुआ था। उन्होंने सिल्वर कलर के गाउन उन्होंने काफी अलग मेकअप किया था। पिंक और येलो फेदर वाले गाउन के साथ प्रियंका चोपड़ा का डिफरेंट हेयरस्टाइल और क्राउन वाला लुक काफी सुर्खियों में बना था। जिसे अजीबोगरीब फैशन भी कहा जा सकता है। सोशल मीडिया पर उनको जमकर काफी ट्रोल किया था।

प्रियंका चोपड़ा मेट गाला लुक
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने डिफरेंट लुक और स्टाइलिश आउटफिट के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा के मेट गाला के तीनों साल के लुक की बात करें तो साल 2019 में प्रियंका चोपड़ा को उनके हेयरस्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। साल 2018 में मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा के गोल्डन टोपी डिजाइन की वजह से उनके काफी ट्रोल किया गया था। वहीं साल 2017 में वह अपनी ड्रेस के चलते ट्रोल हुई थी।



Click it and Unblock the Notifications
