Latest Updates
-
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास
प्रियंका चोपड़ा ने बैकलेस साड़ी में कराया फोटोशूट, ट्रोलर्स ने कहा- वल्गर

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक एक स्टाइल मैगज़ीन के लिए फोटो शूट कराया है। इस फोटोशूट में उन्होंने साड़ी भी पहनी है लेकिन उसे अलग अंदाज में कैरी किया है। दरअसल, डिज़ाइनर तरुण तहलियानी द्वारा डिज़ाइन की गई गोल्डन शिमरी साड़ी के साथ प्रियंका ने ब्लाउज नहीं पहना है और वायरल हो रहे वीडियो में वह इस साड़ी को पहने हुए बैकलेस पोज देती नजर आ रही हैं। फोटोशूट में प्रियंका बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने यह फोटो शूट instylemagazine के जुलाई 2019 अंक के लिए कराया है। प्रियंका चोपड़ा को साड़ी पहनना काफी पसंद है, वो कई इवेंट में साड़ी में नजर आ चुकी हैं। अपनी एक पोस्ट में उन्होंने साड़ी पहनने को लेकर अपनी भावनाएं भी जाहिर की है। इस फोटोशूट की तारीफ करते हुए प्रियंका ने इन्स्टाग्राम पर लिखा है-फैशन सभी संस्कृतियों का विभिन्न अंग है।
भारत में साड़ी एक महत्वपूर्ण पहनावा है। मेरे लिए इसकी विविधता मायने रखती है न कि इसका फैब्रिक। यह एलिगेंस, फेमिनिटी और शक्ति दर्शाती है। मैं इसे पहनकर बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं।
सोशल मीडिया में प्रियंका की ये फोटो वायरल होने के बाद यूजर्स उन्हें एक्सपोज करने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, 'आप पर शर्म आती है। मत भूलो कि आप भारतीय महिला हो।' इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शर्मिंदा।' एक ने तो प्रियंका को वल्गर तक कह दिया। फोटोशूट के अलावा प्रियंका का साड़ी में एक वीडियो भी सामने आया है।
यहां देखिए वीडियो



Click it and Unblock the Notifications