Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
द व्हाइट टाइगर की प्रमोशन के दौरान प्रियंका ने पहनी ब्लैक ड्रेस
बॉलीवुड की देसी गर्ल से इंटरनेशल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा वैसे तो हमेशा ही अपने स्टाइल का जलवा बिखेरती हैं, लेकिन ब्लैक ड्रेस में उनका लुक बस देखते ही बनता है। हाल ही में जब प्रियंका NY टाइम्स के लिए फोटो खिंचवा रही थी, तो उस दौरान भी उन्होंने ब्लैक ड्रेस को ही कैरी किया था, जिसमें एक बार फिर उनका लुक बेहद स्टाइलिश था। व्हाइट टाइगर एक्ट्रेस प्रियंका का यह लुक लॉ रोच द्वारा स्टाइल किया गया था और एक डीसेंट व स्टाइलिश लुक पाने के लिए प्रियंका की तरह ब्लैक आउटफिट को कैरी किया जा सकता है। तो चलिए देखते हैं कैसा था प्रियंका का यह लेटेस्ट लुक-

प्रियंका चोपड़ा ने एक जियोर्जियो अरमानी और रोलैंड मॉरेट के आउटफिट में अपने लुक को फ्लॉन्ट किया। उन्होंने एक ब्लैक टॉप पहना था, जिस पर एक फ्लोरल-कट अप्लीकेशन्स लगा हुआ था, जो इसे और भी ज्यादा स्टाइलिश बना रहा था। यह एक फुल-स्लीव टॉप था और प्रियंका ने इसे एक स्ट्रक्चर्ड मिडी स्कर्ट के साथ पेयर किया जो पेंसिल स्टाइल की थी। उनके टॉप में एक मैटेलिक टच था, जबकि स्कर्ट को मैट लुक दिया गया था। उन्होंने अपने पहनावे को स्टॉकिंग्स और ब्लैक प्वाइंटेड पम्पस के साथ कंप्लीट किया, जो उनके पूरे लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहे थे।
वहीं एसेसरीज में प्रियंका ने गोल्ड टोन्ड ईयररिंग्स को कैरी किया और मेकअप में ग्लॉसी लाइट-पिंक लिप शेड, पिंक चीकबोन्स और सॉफ्ट आई मेकअप किया। आपको प्रियंका का यह लेटेस्ट लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications