Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्रियंका चोपड़ा के इन दो लुक्स से आईडियाज लेकर अपडेट करें अपना वार्डरोब
अगर आप लंबे समय के बाद दोस्तों से मिलने का प्लॉन कर रही हैं और यह सोच रही हैं कि क्या पहनना है? तो परेशान मत होइए। प्रियंका चोपड़ा के यह लुक्स इनफॉर्मल ओकेजन के लिए एकदम परफेक्ट हैं। वीकेंड पर व्हाइट टाइगर एक्ट्रेस ने हमें कुछ बेहद आश्चर्यजनक फैशन गोल्स दिए। वह न केवल अपने दोस्तों के साथ अपने रेस्तरां सोना में गई, बल्कि उन्हें प्राइड मूवमेंट को भी सेलिब्रेट किया। दोनों ही ओकेजन के लिए प्रियंका ने आउटफिट कैरी किए, वह देखने लायक थे। एक आउटफिट में वह व्हाइट मोनोक्रोमेटिक लुक में नजर आईं, जबकि दूसरे के लिए उन्होंने कलर ब्लॉकिंग ऑप्शन चुना। तो चलिए करीब से नजर डालते हैं प्रियंका के इन लुक्स पर-

प्रियंका चोपड़ा की व्हाइट आउटफिट
इस व्हाइट आउटफिट में प्रियंका यकीनन बेहद ही गार्जियस लग रही थीं, जो बेहद ही सिंपल होने के बावजूद भी पार्टी में पहनने के लिए एकदम परफेक्ट थी। प्रियंका की ड्रेस में हाफ स्लीव्स के साथ राउंड नेक था। यह एक स्वेटर ड्रेस की तरह थी जिसमें शीयर डिटेलिंग और एक साइड स्लिट था। प्रियंका ने अपने आउटफिट के साथ व्हाइट सैंडल्स को पेयर किया। वहीं गोल्ड वॉच और ब्रेसलेट के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज़ किया। उन्होंने स्टेटमेंट टेक्सचर्ड ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। साथ ही उन्होंने एक भूरे रंग का पर्स कैरी किया था और बड़े चौकोर आकार के रिफ्लेक्टर पहने थे। मेकअप को ब्राउनिश-पिंक लिप शेड से हाइलाइट किया गया था और बन ने उनके लुक को और भी खूबसूरत बनाया।

प्रियंका चोपड़ा का कलर-ब्लॉक्ड आउटफिट
प्रियंका चोपड़ा यह कलर -ब्लॉकिंग लुक बेहद ही स्टनिंग था। इस बार उन्होंने कॉन्ट्रास्टिंग कलर्स को चुना। प्रियंका ने एक स्ट्राइप्ड ब्लू शर्ट पहनी थी और उन्होंने इसे येलो कलर की हाई वेस्ट फ्लेयर्ड पैंट के साथ पेयर किया था। डिनर आउटिंग के लिए उनका यह आउटफिट एकदम परफेक्ट लग रहा था। दिवा ने अपनी गोल्ड-टोन्ड घड़ी और ब्रेसलेट के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज़ किया। उन्होंने अपने लुक को कुछ चिक रिंग्स से भी कंप्लीट किया। मेकअप को ब्राउनिश-पिंक लिप शेड और ग्लॉसी न्यूड-टोन्ड आई शैडो से बढ़ाया गया था। इसके अलावा, बीच वेव्स ओपन हेयर ने उनके लुक को कंप्लीट किया।
तो आपको प्रियंका चोपड़ा जोनस का कौन सा आउटफिट ज्यादा पसंद आया? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
