Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
द व्हाइट टाइगर की प्रमोशन में अपने स्टाइल का जलवा बिखेर रही हैं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा जोनास की द व्हाइट टाइगर इन दिनों नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग कर रही है, जिसमें प्रियंका के काम की काफी तारीफ की जा रही है। इन दिनों प्रियंका अपनी इस फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं और इस दौरान उनके अलग-अलग लुक्स नए फैशन गोल्स सेट कर रहा है। प्रमोशन के दौरान प्रियंका ने फार्मल और केजुअल लुक दोनों में नजर आईं। प्रियंका के लुक को मेव रीली द्वारा स्टाइल किया गया था और आज हम आपके लिए प्रियंका के दोनों लुक्स को डिकोड कर रहे हैं-

येलो फॉर्मल लुक में प्रियंका
इस लुक में प्रियंका ने एक फार्मल लुक कैरी किया। उन्होंने वाइब्रेंट येलो स्ट्रक्चर्ड आउटफिट कैरी किया था, जिसमंा वह कमाल की लग रही थीं। प्रियंका ने इस लुक में फुल स्लीव्ड ब्लेज़र कैरी किया था, जिसमें ब्लैक बटन ब्लेज़र के लुक को एन्हॉन्स कर रहे थे। इसके साथ प्रियंका ने एक मैचिंग पीली स्कर्ट को स्टाइल किया था। प्रियंका चोपड़ा का आउटफिट रोवेन रोज द्वारा डिजाइन किया गया था। प्रियंका ने अपनी एसेसरीज को मिनिमल लुक दिया। उन्होंने जेनिफर फिशर द्वारा डिजाइन किए गए चिक हूप्स और शे के स्टेटमेंट रिंग्स को स्टाइल किया था। वहीं मेकअप में प्रियंका ने गोल्डन ग्लिटर आईशैडो और रेड लिप्स लुक रखा। हेयर्स को उन्होंने मिडिल पार्टिंग वेव्स लुक दिया।

व्हाइट ड्रेस में प्रियंका
प्रियंका का यह लुक यकीनन बेहद ही ब्यूटीफुल था। इस आउटफिट में बॉडिस और प्लीटेड स्कर्ट थी। इस वी शेप्ड फुल स्लीव्स आइवरी ड्रेस में पेस्टल शेड के एक्स्ट्रैक्ट पैटर्न उसके लुक को और भी खास बना रहे थे। इस ब्यूटीफुल समरी ड्रेस के साथ प्रियंका ने डायमंड रिंग्स और खूबसूरत ईयररिंग्स को कैरी किया। वहीं मेकअप में प्रियंका ने मैट पिंक लिप शेड को अप्लाई किया, जिसे ग्लॉसी टच दिया गया था। इसके अलावा प्रियंका ने पिंक आईशैडो को अप्लाई किया। प्रियंका ने साइट पार्टिंग ओपन हेयर्स से अपने लुक को कंप्लीट किया।
आपको प्रियंका चोपड़ा का कौन सा लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
