Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
व्हाइट टाइगर प्रिंट आउटफिट में नजर आई प्रियंका चोपड़ा, बेहद अलग था उनका लुक
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अमेरिकन मूवी द व्हाइट टाइगर में नजर आईं। अब वह इस मूवी के नाम से इंस्पायर्ड फैशन को फ्लॉन्ट कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर व्हाइट टाइगर प्रिंट इंस्पायर्ड आउटफिट को कैरी किया। उनके इस लुक में खास बात यह रही कि उन्होंने अपने पालतू जानवर डायना को भी मैचिंग स्वेटर पहनाया था। जिसके कारण वह ट्विनिंग फैशन गोल्स को सेट कर रही थीं। आमतौर पर लड़कियां अपने आउटफिट को किसी फैमिली मेंबर के साथ मैच करते हुए ट्विनिंग फैशन को कैरी करती हैं। लेकिन पालतू भी आपकी फैमिली का हिस्सा है और इसलिए आप उनके साथ भी ट्विनिंग फैशन गेम को प्ले कर सकती हैं। तो चलिए देखते हैं कैसा था प्रियंका का यह द व्हाइट टाइगर परफेक्ट लुक-

इस लुक में प्रियंका ने हाई नेक व्हाइट ड्रेस को कैरी किया था, जिसमें ब्लैक टाइगर प्रिंट्स को शामिल किया गया था। यह एक फुल स्लीव्स आउटफिट था, जिसमें क्रिस्प बॉडिस के साथ विषम हेमलाइन थी। प्रियंका ने अपने इस टाइगर प्रिंट के साथ ब्लैक स्ट्रैपी सैंडल को टीमअप किया, जो उनके पूरे लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहा था। उनके इस लुक को लॉ रोच द्वारा स्टाइल किया गया। वहीं उनके पालतू ने भी इसी प्रिंट के मैचिंग स्वेटर को कैरी किया था। यहां तक कि उसकी पट्टी भी मैचिंग ही थी।
वहीं एसेसरीज में प्रियंका ने गोल्डन हूप्स और स्क्वेयर शेप्ड ब्लैक गॉगल्स को कैरी किया था। वहीं मेकअप में सटल बेस के साथ प्रियंका ने प्लम लिप शेड को अप्लाई किया। वहीं हेयर्स में प्रियंका ने साइड पार्टिड हाई बन बनाया। जो उनके पूरे लुक को एक स्टाइलिश टच दे रहा था। आपको प्रियंका का यह लेटेस्ट लुक कैसा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications











