Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Met Gala में प्रियंका की जिस ड्रेस की हो रही है जगहंसाई, 1500 घंटे में तैयार हुआ था ये गाउन
दुनिया के सबसे बड़े रेड कार्पेट इवेंट में से एक मेट गाला, जहां हर साल सेलिब्रेटिज और डिजाइनर्स की जुगलबंदी देखने को मिलती है। कई घंटों की मेहनत और आइडियाज के बाद इस इवेंट के लिए सेलिब्रेटिज अपने लुक को तैयार कर पाते हैं। मेट गाला 2019 में इस बार सिंगर कैटी पैरी, सिंगर और एक्ट्रेस लेडी गागा, मॉडल कैंडल जेनर और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का लुक चर्चा में रहा। हर साल की तरह प्रियंका चोपड़ा इस इवेंट में पति निक जोनस के साथ शिरकत की। इस साल की थीम को कैंप: नोट्स ऑन फैक्ट्स फॉलो करते हुए प्रियंका चोपड़ा डियॉर के गाउन में नजर आई थी। उनका पूरा लुक 'एलिस इन वंडरलैंड' की लुईस कैरोल से इंस्पायर्ड था। प्रियंका ने एकदम भड़कीला सिल्वर गाउन पहना हुआ था। प्रियंका ने अपने इस लुक को कम्प्लीट करने के लिए बालों को टाइट और फोर्टी कर्ल्स लुक दिए थे, बिल्कुल रेडक्वीन की तरह। प्रियंका के पूरे लुक में उनके आईब्रोइज बहुत हाईलाइट्स हो रहे थे।

प्रियंका नेआईब्रो को शिमरी सफेद कलर से रंगने के साथ ही आंखों पर व्हाइट आइलाईनर का इस्तेमाल किया था। वहीं बात करें अगर निक जोनस की तो वो व्हाइट कलर के सूट में नजर आएं। नकली और पतली मूंछों में निक ने एक इटालियन माफिया का रुप धरा था। हालांकि कई लोगों ने प्रियंका के इस लुक की तारीफे की है, वहीं सोशल मीडिया में लोग प्रियंका के इस लुक के फनी मीम्स बनाकर उनकी जगहंसाई करने में लगे हुए हैं। आपको बता दें प्रियंका के जिस लुक का मजाक बन रहा है, उसकी कीमत लाखों में थी।

45 लाख रुपए थी कीमत
प्रियंका ने मेट गाला 2019 में जो डियोर का गाउन पहना है उसकी कीमत लगभग 45 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं इसके साथ उन्होंने जो डायमंड ईयररिंग पहने थे उनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए के आसपास है। प्रियंका ही नहीं निक जोनस जो घड़ी पहने हुए नजर आए थे, वे 38 कैरैट हीरे से जड़ी हुई थी। इसे White Gold से तैयार किया गया था। इसकी कीमत लगभग 20 लाख से ज्यादा थी।

1500 घंटे में तैयार हुआ था प्रियंका का गाउन
प्रियंका के इस शानदार गाउन और केप पर ट्यूले (tulle) का काम किया हुआ था जिस पर ट्यूले फेदर और सिल्वर स्ट्रॉ की कढ़ाई का काम था। हर एक फेदर की हेंड कटिंग वर्क था जिसे ग्रेडड लेयर्स पर जोड़ा गया था। इन फेदर्स को ग्रे, ब्लश पिंक और गहरे पीले से लेकर फ्यूशिया और चटक लाल रंग से सजाकर से गाउन में सजाया गया था। 10 लोगों की टीम ने इस ड्रेस को बनाने में तकरीबन 1500 घंटे का समय लिया था।



Click it and Unblock the Notifications
