Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
वैलेंटाइन डेट नाइट पर दिखना है सबसे खास, तो इन एक्ट्रेसेस के लुक्स से लें आईडिया
वैलेंटाइन का मौका हो और आप अपने पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जा रही हों तो ऐसे में मन में उत्साह होना बेहद लाजमी है। डिनर डेट पर जाने से पहले सबसे पहले मन में यही ख्याल आता है कि क्या पहना जाए। हो सकता है कि आप भी वैलेंटाइन पर अपने आउटफिट को लेकर कशमकश में हों लेकिन वास्तव में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

अगर आप चाहें तो अपनी फेवरिट बॉलीवुड एक्ट्रेस के स्टनिंग लुक्स से आईडियाज लेकर खुद भी एक गार्जियस लुक पा सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस के कुछ ऐसे ही लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके वैलेंटाइन डिनर डेट के लिए एक अच्छा आईडिया साबित हो सकते हैं-

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम इस लिस्ट में ना लिया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। प्रियंका समय-समय पर अपने लुक्स व आउटफिट से नए फैशन गोल्स सेट करती रहती हैं। इस लुक में प्रियंका ने मल्टीकलर आउटफिट को कैरी किया है, जिसे उन्होंने ब्लैक मिड लेंथ जैकेट से लेयर किया है। वैलेंटाइन डेट नाइट अपने लुक को स्टाइलिश व गर्जियस बनाने के लिए आप प्रियंका की तरह खुद को स्टाइल कर सकती हैं। वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आप हील्स व ओपन हेयर लुक रख सकती हैं।

करीना कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर का यह लुक एकदम नाइट पार्टी परफेक्ट है। अगर आप वैलेंटाइन डेट नाइट पर एक स्टनिंग लुक चाहती हैं तो ऐसे में करीना कपूर का यह लुक देखें। इस लुक में करीना ने रेड कलर का फुल स्लीव्स हार्ट नेकलाइन सीक्वेंस गाउन पहना है। लाइट मेकअप और मिडिल पार्टिंग ओपन कर्लिंग हेयर्स से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

जान्हवी कपूर
अगर आप वैलेंटाइन पर रेड कलर नहीं पहनना चाहतीं तो ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का यह लुक आपको जरूर पसंद आएगा। इस लुक में जान्हवी ने ब्लू कलर के ट्यूब स्टाइल गाउन को कैरी किया है, जिसमें वन साइड हाई स्लिट लुक दिया गया है। जान्हवी ने अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए नेकपी की लेयरिंग की है। फैन्सी वैलेंटाइन डिनर डेट पर आप जान्हवी की तरह खुद को स्टाइल कर सकती हैं।

कैटरीना कैफ
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का यह लुक काफी एलीगेंट है और वैलेंटाइन डिनर डेट पर एक सॉफ्ट लुक पाने के लिए आप कैटरीना का यह लुक देख सकती हैं। इसमें कैटरीना ने लाइट पिंक वन शोल्डर आउटफिट को कैरी किया है। आप भी इस तरह का वन शोल्डर आउटफिट कैरी करके एक स्टेटमेंट लुक पा सकती हैं।
आपको किस बॉलीवुड एक्ट्रेस का लुक सबसे अच्छा लगा और आप अपने वैलेंटाइन डिनर डेट पर किस लुक को कॉपी करना चाहेंगी, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications











