Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
वेस्टर्न आउटफिट में स्टनिंग लुक के लिए रकुल प्रीत सिंह के गाउन लुक्स से लें इंस्पिरेशन
रकुल प्रीत सिंह साउथ फिल्मों से लेकर बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। बी टाउन में रकुल प्रीत सिंह अपने स्टाइलिश लुक और फैशनेबल अंदाज के लिए जानी जाती हैं। रकुल वेस्टर्न आउटफिट से लेकर इंडियन आउटफिट बहुत ही कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं।

वह अपने लुक्स और ड्रेसिंग सेंस के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। रकुल प्रीत सिंह अक्सर रेड कारपेट पर अपने गाउन लुक से सबको इंप्रेस कर चुकी हैं। चलिए देखते हैं उनका गाउन लुक।

व्हाइट स्लिट गाउन में रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह इस व्हाइट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हाई थाई स्लिट गाउन में रकुल प्रीत स्टनिंग लग रही हैं। हाईनेक व्हाइट गाउन के साथ रकुल प्रीत सिंह ने डार्क मेकअप कैरी किया हुआ हैं। उन्होंने बरगंडी कलर की लिपस्टिक और गोल्डन आईशैडो लगाया हुआ है। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए व्हाइट हाई हील्स पहनी हुई है। आप भी रकुल के इस लुक को फॉलो कर सकती हैं।

येलो गाउन में रकुल प्रीत सिंह
अगर आप वेस्टर्न वियर कैरी करना चाहती है तो आप रकुल प्रीत सिंह के इस आउटफिट को कैरी कर सकती हैं। रकुल प्रीत सिंह ने फ्रंट स्लिट गाउन पहना हुआ हैं। स्लीवेलेस डीप नेकल गाउन में वह बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। येलो गाउन के साथ रकुल ने सटल मेकअप कैरी किया हुआ हैं। खुले बालों और लाइट ब्राउन लिपस्टिक में रकुल प्रीत सिंह गजब की खूबसूरत लग रही हैं।

शिमरी गाउन में रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह ने अपने फैशन स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस से साबित किया है कि वह बी टाउन में ग्लैमरस एक्ट्रेस की लिस्ट में टॉप नंबर पर आती हैं। उनके इस लुक की बात करें तो उन्होंने शिमरी गाउन पहना हुआ हैं। थाई स्लिट गाउन में वह काफी स्टनिंग लग रही हैं। उनके मेकअप की बात करें तो उन्होंने शिमरी गाउन के साथ लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है। न्यूड पिंक लिपस्टिक और पोनीटेल हेयरस्टाइल में वह काफी सुंदर लग रही हैं। नाइट पार्टी के लिए आप रकुल के इस स्टनिंग लुक को कैरी कर सकती हैं।

ऑफ शोल्डर पिंक गाउन में रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह के इस लुक की बात करें तो उन्होंने लाइट पिंक कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना हुआ हैं। इस स्टनिंग गाउन के साथ एक्ट्रेस ने वेवी हेयरस्टाइल कैरी किया हुआ हैं। उनके मेकअप की बात करें तो उन्होंने चेहरे पर फाउंडेशन का परफेक्ट बेस बनाया हुआ हैं। ब्राउन कलर का आईशैडो और पिंक कलर की लिपस्टिक में वह खूबसूरत लग रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications