Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
हल्दी सेरेमनी में राणा दुग्गुबाती और मिहिका बजाज का दिखा रॉयल लुक, देखें फोटो
बाहुबली फिल्म के भल्लादेव यानी राणा दग्गुबाती इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। राणा दग्गुबाती अपनी गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज से शादी करने वाले हैं। मिहिका और राणा दग्गुबाती की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। हाल ही में कपल की हल्दी सेरेमनी हुई है। सोशल मीडिया पर उनकी हल्दी सेरेमनी की फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। हल्दी सेरेमनी की मौके पर मिहिका ने लहंगा पहना हुआ था। चलिए देखते हैं राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज का हल्दी लुक।

मिहिका हल्दी लुक
अपनी हल्दी सेरेमनी के दौरान मिहिका ने पीले और गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। इस खूबसूरत लहंगे के साथ उन्होंने शेल से बनी ज्वेलरी कैरी की हुई थी। हल्दी सेरेमनी के लिए मिहिका ने लाइट मेकअप किया हुआ था। उन्होंने शिमरी न्यूड आईशैडो और न्यूड लिपस्टिक लगाई हुई थी। खुले बालों में मिहिका बहुत ही सुंदर लग रही थी। आप भी अपनी हल्दी के दौरान मिहिका के लुक को फॉलो कर सकती हैं।

राणा दग्गुबाती और मिहिका
राणा दग्गुबाती ने अपनी हल्दी के दौरान सफेद कलर का कुर्ता पहना हुआ था। सोशल मीडिया पर राणा दग्गुबाती और मिहिका की हल्दी फोटो काफी वायरल हो रही है। फोटो में दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी लग रही हैं। बता दें कि 8 अगस्त को राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की शादी होगी। हैदराबाद के रामानायूड स्टूडियो में शादी की रस्में की जाएगी। कोरोना वायरस के चलते शादी में केवल 30 लोग शामिल होंगे। साथ ही शादी में सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना के बचाव के पूरे इंतजाम किए जाएंगे।




Click it and Unblock the Notifications
