Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
राणा दुग्गुबती की दुल्हनिया मिहिका ने पहना बेहद खूबसूरत लहंगा, मैचिंग मास्क ने बढ़ा दिया लुक
बाहुबली फेम राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की शादी की तैयारियां चल रही हैं। जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हाल ही में दोनों की रोका सेरेमनी हुई है। उनके रोका सेरेमनी की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। वहीं अब दोनों की सगाई की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है।

मिहिका बजाज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से प्री-वेडिंग सेरेमनी की फोटो शेयर की है। फोटो में वह बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। फैंस को मिहिका खूबसूरत ट्रेडिशनल अवतार काफी पसंद आ रहा है। राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज 8 अगस्त को शादी के बंधन में बंधेंगे। कोरोना वायरस और इससे जुड़े नियमों को ध्यान में रखते हुए शादी में परिवार और करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे।

मिहिका बजाज ट्रेडिशनल लुक
मिहिका बजाज ने प्री वेडिंग सेरेमनी में मिंट ग्रीन और ऑरेंज कलर का लहंगा पहना हुआ है। महिका ने इस आउटफिट के साथ ज्वेलरी पहनी हुई हैं। मिहिका के लहंगे पर स्टोन वर्क किया हुआ हैं। मिहिका ने लाइट वेट लहंगा पहना हुआ है। मिहिका का ये खूबसूरत लहंगा जंयती रेड्डी ने डिजाइन किया है। मिहिका मिंट ग्रीन लहंगे में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

मिहिका बजाज मेकअप
मिहिका मेकअप की बात करें तो उन्होंने मोव कलर कि लिपस्टिक लगाई हुई हैं। उनके चेहरे पर फाउंडेशन लगा हुआ है। जिससे उनका चेहरा ग्लोइंग लग रहा है। उनके आई मेकअप की बात करें तो उन्होंने कॉपर कलर का आईशैडो लगया हुआ है। सगाई के लिए मिहिका का मेकअप बेस्ट है। आप भी अपनी सगाई के दौरान मिहिका के लुक को कैरी सकती है।

मैचिंग मास्क
राणा दग्गुबाती की होने वाली दुल्हन मिहिका बजाज लहंगे के साथ मैचिंग मास्क पहने हुए भी दिखाई दे रही हैं। कोरोना वायरस के बीच सभी दुल्हन लहंगे के साथ मैचिंग मास्क पहने हुए नजर आ रही हैं। कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनना बहुत जरुरी है। इस वजह से फैशन जगत में काफी बदलाव आ चुका हैं। महिलाएं अपनी ड्रेस से मैचिंग का मास्क पहन रही हैं। खासकर दुल्हन अपनी शादी के दौरान अपने आउटफिट से मैचिंग का मास्क कैरी कर रही हैं।

मिहिका बजाज हेयर स्टाइल
किसी भी दुल्हन के लिए मेकअप और हेयर स्टाइल का अच्छा होना बहुत जरुरी होता है। सुंदर लुक के लिए हेयर स्टाइल का परफेक्ट होना चाहिए। मिहिका के हेयर स्टाइल की बात करें तो उन्होंने अपने आउटफिट के साथ अपने बाल खुले रखें हैं। उनके बालों को नीचें से हल्का रोल किया गया है। नीचे से हल्के रोल बाल उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।

ज्वेलरी
मिहिका ने मिंट ग्रीन और ऑरेंज कलर के लहंगे के साथ लेयर्ड डिजाइन वाली ज्वेलरी पहनी हुई हैं। पिंक कलर वाली लेयर्ड ज्वेलरी पहनी हुई हैं। उनकी ज्वेलरी मोती और कुंदन की बनी हुई हैं। उनके मोती और पिंक नग वाला छोटा मांग टीका पहना हुआ है। कानों में उन्होंने छोटे और गोल ईयरनिंग कैरी किया हुआ है। बात दे कि राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज 8 अगस्त को शादी के बंधन में बंधेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
