Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Fashion Tips: BFF की कोकटेल पार्टी के लिए कियारा आडवाणी से लें फैशन इंस्पिरेशन, इन लुक्स को करें रिक्रिएट

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की शादी की अफवाहें जोर पकड़ रही है। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कुछ ही दिनों में कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंध जाएंगी। ऐसे में उनके फैंस रियल लाइफ में उनकी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। कियारा आडवाणी अपने यूनिक फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती है। हर तरह के आउटफिट में वो काफी खूबसूरत नजर आती है। इस बीच वेडिंग सीजन में अगर आप अपनी बेस्ट फ्रेंड की कोकटेल पार्टी के लिए बेस्ट आउटफिट ढ़ूढ रही हैं, तो कियारा के ये वेस्टर्न लुक्स आपके लिए परफेक्ट हैं। कियारा के इन लुक्स को रिक्रिएट कर आप अपनी फ्रेंड की कोकटेल पार्टी में जलवा बिखेर सकती हैं। तो आइए कियारा के कुछ वेस्टर्न लुक्स पर एक नजर डालते हैं जिन्हें आप रिक्रिएट कर सकती हैं।
रेड क्रॉप टॉप और फिटेड स्कर्ट
अपनी फ्रेंड की कोकटेल पार्टी के लिए आप कियारा आडवाणी के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। कियारा ने रेड क्रॉप टॉप के साथ टाइट फिट स्कर्ट कैरी किया है। अगर आप भी पार्टी के लिए सिंपल लुक कैरी करना चाहती हैं तो आपके लिए ये लुक काफी बेस्ट है। आप कियारा की तरह मिनिमल मेकअप के साथ स्मोकी आई मेकअप कर सकती हैं। कियारा ने अपने इस लुक के साथ ओपन मेसी हेयर स्टाइल बनाया है।
कॉर्सेट टॉप और ब्लैक लेदर पैंट
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का ये वर्साचे की सिल्वर कॉर्सेट टॉप और ब्लैक फॉक्स लेदर पैंट लुक आपकी BFF की कोकटेल पार्टी के लिए बेस्ट ऑप्शन है। कियारा ने अपने इस लुक को कम्प्लीट करने के लिए स्मोकी आई मेकअप किया है। इस आउटफिट के साथ कियारा ने बालों को वेवी टच दिया है। आप भी कियारा के इस लुक को रिक्रिएट कर पार्टी में चार चांद लगा सकती हैं।
व्हाइट हाई स्लिट कट स्कर्ट और टॉप
कियारा अपने हर आउटफिट में कहर ढाती हैं। ऐसे में आप उनके हर लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। लेकिन अगर आपको पार्टी में अपनी छाप छोड़नी है तो आप कियारा का ये लुक कॉपी कर सकती हैं। इसमें कियारा ने व्हाइट कलर का हाई स्लिट कट स्कर्ट के साथ व्हाइट कलर का क्रॉप टॉप पहना है। आप कियारा के इस लुक को रिक्रिएट कर खुद को एक्ट्रेक्टिव लुक दे सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
