Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Rochelle Rao का यह क्लासिक ब्राइडल लुक देख कर आप भी कहेंगी WOW!

Bigg Boss के सीजन 9 में दिखी रोमांटिक जोड़ी रोशल राव और कीथ सिकेरा ने गुपपचुप शादी कर ली है। इनकी शादी की तस्वीरें बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रोशेल राव और कीथ सिकेरा ने तमिलनाडु के महाबलिपुरम में रविवार को शादी की थी।
दोनों कई साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। पिछले साल दोनों ने सगाई भी की थी। कीथ और रोशेल ने भी डेस्टिनेशन वेडिंग की और उनकी शादी में बॉलीवुड से सिर्फ एक्ट्रेस एवलीन शर्मा शामिल हुईं थी।

शादी के लिये रोशल राव ने क्लासिक ब्राइडल लुक अपना रखा था। रोशल ने कस्टम आवरी ड्रेस पहनी थी जिसमें पूरी ड्रेस पर floral applique बने हुए थे। इसकी स्वीटहार्ट नेकलाइन ड्रेस को एक सेक्सी अंदाज दे रही थी। ड्रेस के अलावा रोशल ने गले में बड़ा ही खूबसूरत डायमंड पेंडेंट पहना था।

इस गााउन में रोशन के सेक्सी कर्व साफ पता चल रहे थे। जब रोशल ने अपनी पिक सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो ड्रेस को ले कर काफी कमेंट भी आए। ड्रेस पर पूरा लेस का काम किया हुआ था, पल्जिंग नेकलान, ओपन बैक और थाई हाई स्लिट वाली इस ड्रेस को देख कर हम सच मुच रोशल की स्टाइल के फैन हो चुके हैं।

बीच वेडिंग के हिसाब से रोशल ने अपने लिये बिल्कुल हल्का सा गाउन चुना जो कि पहनने मे बिल्कुल भी भारी नहीं था। समुंद्र की लहरों के सामने रोशल और कीथ बिल्कुल परफेक्ट दिख रहे थे। जहां कीथ ने पैरों में सफेद रंग के जूते पहने थे वहीं रोशल ने पैरों को खाली रखना ज्यादा जरुरी समझा।

रोशल अपने बालों को हर बार बांध कर या फिर जूड़ा बना कर ही रखना पसंद करती हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी शादी पर भी एक नीट बन बना रखा था। उन्होंने कानों में छोटे से डायमंड इयररिंग्स पहनी थी जिसमें वे काफी एलीगेंट दिख रही थीं।
रोशल ने मेकअप भी काफी हल्का ही कर रखा था। होंठों पर लिप ग्लॉस, ब्लश का थोड़ा सा टच और बस। हांलाकि हमारी नज़रें उनकी स्मोकी आइज़ और बोल्ड लैशेज़ से हट ही नहीं रही थीं।

हम रोशल और कीथ को अपनी पूरी टीक की ओर से बहुत बहुत बधाई देते हैं और मनोकामना करते हैं कि इनकी जोड़ी टीवी की सबसे शानदार जोडियों में से एक हो।



Click it and Unblock the Notifications
