Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
रूबीना दिलैक का यह फ्लोरल साड़ी लुक आपको भी आएगा पसंद
बिग बॉस सीजन 14 की विनर रुबीना दिलैक को साड़ी कैरी करना काफी अच्छा लगता है। इतना ही नहीं, वह हर बार साड़ी को एक अलग अंदाज में कैरी करती है, जिसके कारण उनका साड़ी में एथनिक लुक हर बार काफी अलग होता है। हाल ही में रूबीना ने एक बार फिर से साड़ी में अपने लुक को फ्लॉन्ट किया। छोटी बहू एक्ट्रेस रूबीना ने हाल ही में शूट से पिक्चर्स की सीरिज को शेयर किया, जिसने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया। रूबीना के इस साड़ी लुक की खासियत यह थी कि इस लुक में ना केवल उनकी साड़ी, बल्कि उसका ब्लाउज भी काफी

स्टाइलिश था। फ्लोरल एसेंट ने उनके साड़ी लुक को समर्स और स्प्रिंग सीजन के लिए एकदम परफेक्ट बनाया। तो हमने आपके लिए रूबीना के इस साड़ी लुक को डिकोड किया है और आश्चर्यजनक फैशन इंस्पिरेशन के लिए आप रूबीना की इस साड़ी लुक को देख सकती हैं-
तो, इस लुक में रूबीना दिलैक ने फ्लोरल एसेंट की साड़ी को पहना। जो समर्स और स्प्रिंग सीजन के लिए एकदम परफेक्ट है। रूबीना ने बेज शेड की साड़ी पहनी थी, जिस पर रेड टोन वाला फ्लोरल एसेंट था। रूबीना ने इस साड़ी को पीच कलर के ब्लाउज के साथ पेयर किया। इस ब्लाउज का फ्लेयर्ड स्लीव्स लुक इसे और भी ज्यादा स्टाइलिश टच दे रहा था।

वहीं अगर रूबीना की एसेसरीज की बात की जाए तो वह भी बेहद यूनिक था। रूबीना ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए स्टेटमेंट हूप्ड ईयररिंग्स पहने थे। इसके अलावा, उन्होंने गोल्ड टोन्ड बैंगल्स और क्लॉसी वॉच से खुद को एसेसराइज किया। वहीं मेकअप फ्रंट में, रूबीना ने पिंक लिप शेड, कंटूरेड पिंक चीकबोन्स, पिंक आईशैडो के साथ सटल कोहल आईज लुक रखा। साइड पार्टेड ओपन हेयर लुक उनके इस एथनिक लुक को और भी खास बना रहा था। अपने इस फ्लोरल साड़ी लुक में रुबीना दिलैक हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
तो, आपको रूबीना का यह साड़ी लुक कैसा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications