Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बिग बॉस 14 की स्ट्रांग कंटेस्टेंट होने के साथ-साथ बेहद फैशनेबल हैं रूबीना दिलैक
छोटे परदे पर सीरियल छोटी बहू से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत करने वाली इन दिनों बिग बॉस के घर में हैं। जहां ना केवल उनका गेम दर्शकों को पसंद आ रहा है, बल्कि वह अपने स्टाइल और फैशन सेंस से भी सबको इंप्रेस कर रही हैं। फिर चाहे बात उनके साड़ी लुक की हो या फिर स्टाइलिश ईयररिंग्स और चोकर्स की या फिर मेकअप की। वह बिग बॉस 14 के घर में हर बार एक नए अवतार में नजर आईं और उन्हें फैशन के नए गोल्स भी सेट किए। तो चलिए आज हम आपको बिग बॉस के घर में रूबीना दिलैक के ऐसे ही तीन लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जो यह साबित करते हैं कि रूबीना दिलैक का स्टाइलिंग सेंस गजब का है-

शिमरी ब्लैक टॉप में रूबीना दिलैक
छोटी बहू की एक्ट्रेस रूबीना बिग बॉस के घर में एक एपिसोड में ब्लैक शिमरी टॉप और मैट बॉटम लुक में नजर आई थीं। रूबीना ने क्लोसेट ह्यूज ब्रांड के वन स्लीव्स टॉप को अपने लुक का हिस्सा बनाया। जिसके साथ उन्होंने इकी चिक ब्रांड के मैट ब्लैक बॉटम को स्टाइल किया। अपने स्टाइल को स्टेटमेंट लुक देने के लिए रूबीना ने बेलोफ़ॉक्स ब्रांड के ग्रे कलर स्क्वेयर शेप स्टाइलिश ईयररिंग्स पहने। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए रूबीना ने निक नेक नूक ब्रांड की रिंग्स को भी कैरी किया। मेकअप में रूबीना ने लाइट पिंक चीक्स और लाइट पिंक लिप शेड रखा। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए रूबीना ने हाई बन बनाया।

फेदर चोकर में रूबीना दिलैक
अगर आप पार्टी में अपनी एसेसरीज से एक स्टाइल क्रिएट करना चाहती हैं तो आपको रूबीना का यह लुक देखना चाहिए। इस लुक में रूबीना ने रेड कलर का स्लीवलेस आउटफिट कैरी किया। जिसके साथ उन्होंने फेदर इंस्पायर्ड चोकर को अपने लुक का हिस्सा बनाया। उनके आउटफिट को श्रेया अग्रवाल ने डिजाइन किया था और जिसमें मिरर-वर्क और टेक्सचर्ड डिटेलिंग इसे और भी ब्यूटीफुल लुक दे रही थी। रूबीना के इस आउटफिट के साथ कलरफुल नेकपीस यकीनन बेहद ही स्टाइलिश लग रहा था। इस नेकपीस में मैजेंटा पिंक, पीकॉक-ब्लू और मस्टर्ड येलो फेदर को शामिल किया गया था। इस नेकपीस के साथ रूबीना ने शालू सलारिया के ब्लैक टोंड ड्रॉप ईयररिंग्स को कैरी किया। वहीं मेकअप में भी रूबीना ने रेड लिप्स लुक रखा, जिसमें वह बेहद ही ब्यूटीफुल लग रही थीं।

मस्टर्ड सेपरेट्स में रूबीना दिलैक
मस्टर्ड सेपरेट्स में रूबीना दिलैक का लुक यकीनन काफी अमेजिंग था। जिसमें रूबीना ने क्रॉप टॉप के साथ हैरम पैंट्स को स्टाइल किया। उनका यह आउटफिट sassproject ब्रांड से आया था। रूबीना ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए जूतियों को कैरी किया। इस आउटफिट के साथ रिवाज़ ब्रांड का पिंक टोन्ड बिग नेकपीस यकीनन बेहद ही आकर्षक लग रहा था। रूबीना ने अपने इस लुक को पिंक लिप शेड और हाई बन के साथ कंप्लीट किया।
आपको रूबीना दिलैक का कौन सा लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
