Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
सामंथा अक्किनेनी और आलिया भट्ट दोनों ने पफ स्लीव्स क्रॉप टॉप में खुद को किया स्टाइल, किसका लुक बेहतर
आम लड़कियां अक्सर अपने वार्डरोब को और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए अपने फेवरिट सेलिब्रिटीज के लुक्स और उनके फैशन को फॉलो करती हैं। इतना ही नहीं, कई बार सेलेब्स भी एक ही तरह से स्टाइल को अपने-अपने तरीके से कैरी करते हैं, ताकि वह यूनिक स्टाइल क्रिएट कर सकें। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब सामंथा अक्किनेनी और आलिया भट्ट दोनों ने पफ स्लीव्स क्रॉप टॉप को अपने लुक का हिस्सा बनाया। सामंथा और आलिया दोनों ही बेहद स्टाइलिश एक्ट्रेस हैं और दोनों ही हर आउटफिट को एक अलग तरीके से पहनना पसंद करती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको सामंथा और आलिया के इस लेटेस्ट पफ स्लीव्स क्रॉप टॉप लुक के बारे में बता रहे हैं-

ऐसा था आलिया का लुक
आलिया भट्ट ने पफ स्लीव्स क्रॉप टॉप को दीपिका पादुकोण की बर्थडे पार्टी के लिए चुना। इस लुक में आलिया ने हाउस ऑफ सीबी ब्रांड का एक साटन ब्लैक क्रॉप टॉप पहना। इस क्रॉप टॉप पफ बैलून स्लीव्स और डीप कफ लुक इसे और भी खास बना रहा था। आलिया ने इसके साथ ब्लैक जींस, ब्लैक पम्पस और एक चैन क्रॉसबॉडी स्लिंग बैग को कैरी किया। मेकअप को आलिया ने मिनिमल ही रखा और हेयर्स में पोनीटेल लुक बनाया। आलिया ने अपने इस लुक में ब्लैक मास्क भी लगाया। वहीं एसेसरीज की बात हो तो आलिया ने स्मॉल हूप्स ईयररिंग्स कैरी किए।

ऐसा था सामंथा का लुक
वहीं अगर सामंथा अक्किनेनी के लुक की बात की जाए तो मैरियाना सेन्चीना द्वारा डिजाइन किए गए लियोपॉर्ड प्रिंट विद बफ स्लीव्स क्रॉप टॉप को कैरी किया। इस क्रॉप टॉप की कीमत लगभग 27000 रुपये है। सामंथा अक्किनेनी ने अपने कैंडी बो टॉप के साथ सफेद डेनिम जींस को स्टाइल किया। इसके साथ उन्होंने क्रॉस स्लिंग बैग को स्टाइल किया। वहीं एसेसरीज में सामंथा ने लॉन्ग स्टेटमेंट ईयररिंग्स टीमअप किए। सटल मेकअप और सेंटर पार्टिंग बन लुक से उन्होंने अपने स्टाइल को कंप्लीट किया।
आपको सामंथा अक्किनेनी और आलिया भट्ट में से किसका पफ स्लीव्स क्रॉप टॉप लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
